मदर्स डे 2020 (Mother's Day 2020) के मौके पर दुनिया की दिग्गज सर्च इंजिन गूगल (Google) ने एक खास डूडल बनाया है. इस डूडल में खास बात यह है कि यूजर इस पर क्लिक कर खुद आर्ट डिजाइन कर सकते हैं और इसे फेसबुक, ट्विटर और ईमेल के जरिये शेयर भी कर सकते हैं.
1/5इस डूडल पर क्लिक कर यूजर दिए गए ऑप्शन में से अपने मुताबिक आर्ट डिजाइन कर सकते हैं. आप इसे डायरेक्ट फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं.
3/5गूगल ने अपने यूजर को आज इस खास मौके पर डिजिटल कार्ड खुद से बनाने और उसे शेयर करने का शानदार आइडिया दिया है.
4/5देशभर में मदर्स डे के मौके पर लॉकडाउन के चलते मार्केट बंद हैं. ऐसे में कार्ड भेजने के लिए गूगल ने घर बैठे डिजिटल कार्ड बनाने का शानदार ऑप्शन दिया है.
5/5जब यूजर डूजल पर क्लिक करता है तो एक छोटा विंडो ओपन होता है, जिसमें आप कई डिजाइन में कोई डिजाइन सलेक्ट कर दिख रहे खाली कार्ड पर क्लिक्स के जरिये आर्ट बना सकते हैं.(फोटो - जी बिजनेस)