लॉकडाउन का चौथा चरण आज से यानी 18 मई से शुरू हो गया है. केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4 में कई तरह के बदलाव किए हैं. सरकार की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों के मुताबिक, अब से आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu App) से जुड़े नियमों को भी आसान बना दिया है. सरकार ने इस ऐप को डाउनलोड करने की अनिवार्यता खत्म करके अब यह ऑप्शनल है. आप चाहें तो इसे डाउलोड कर सकते हैं.
1/5गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों के मुताबिक, सरकार ने ऐप के फायदों पर विशेष जोर दिया है. इस ऐप की मदद से हम अपने आसपास के कोरोना संक्रमित मरीजों को ट्रैक किया जा सकता है. नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, 'कार्यालयों और कार्यस्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियोक्ताओं को सभी कर्मचारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप को डलवाना सुनिश्चित करने के प्रयास करने चाहिए.'
2/5बता दें इससे पहले एक मई को जारी दिशानिर्देशों में सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करना अनिवार्य बताया था. रविवार को जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक जिला प्रशासन के पास यह अधिकार होगा कि वह किसी व्यक्ति को यह ऐप डालने के लिए परामर्श दे सकता है. साथ ही नियमित आधार पर उसके स्वास्थ्य की निगरानी रख सकता है.
3/5अभी तक 9.8 करोड़ लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया है. यदि इस ऐप के यूजर्स किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो ऐप यूजर्स को अलर्ट करता है. कोविड-19 को लेकर रोक वाले इलाकों में आरोग्य सेतु ऐप को अनिवार्य कर दिया गया है. सरकार ने उन लोगों के लिये एक टोल फ्री नंबर 1921 भी जारी किया है, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है.
4/5आरोग्य सेतु ऐप ब्लूटूथ और जीपीएस से चलता है. सरकार का दावा है कि यह ऐप कोविड-19 संक्रमण के प्रसार, जोखिम और बचाव एवं उपचार के लिए लोगों तक सही और सटीक जानकारी देने का काम करेगा. यह ऐप ब्लूटूथ और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के ज़रिये यूजर्स को संक्रमण या अन्य लोगों के साथ संपर्क में आने की जानकारी देता है. यह ऐप वायरस से बचाव के लिए बुनियादी सावधानी बरतने के टिप्स भी बताता है.
5/5आरोग्य सेतु ऐप हिंदी, अंग्रेसी समेत 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. इसे डाउनलोड करने के बाद अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होता है. एक ओटीपी के माध्यम से यह वेरिफाई हो जाता है. इस ऐप में यूजर्स को अपने में बारे में कुछ जानकारी जैसे- नाम, उम्र, पेशा और पिछले एक महीने में की गई विदेश यात्रा आदि के बारे में भरना होता है.