ट्रांसन इंडिया के स्वामित्व वाली कंपनी कंपनी आईटेल (itel India) ने भारत में अपने A25 स्मार्टफोन को 3999 रुपये में लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले (HD Display), गूगल लेंस (Google Lense) और फेस अनलॉक (Face Unlock) जैसे फीचर शामिल हैं.
1/7आईटेल बिजनेस यूनिट के मार्केटिंग प्रमुख गोल्डी पटनायक ने एक बयान में कहा, "हाल में लॉन्च हुए ए-25 में शानदार फीचर हैं, जिनमें मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट, फेस अनलॉक, गूगल लेंस शामिल हैं. चार हजार रुपये तक के दायरे में आने वाले इस बजट फ्रेंडली फोन में कई विशेषताएं हैं."
2/7पटनायक ने कहा, "हमें यकीन है कि इस आईटेल ए-25 में सुविधाओं के शक्तिशाली संयोजन से हमारे ग्राहकों को बहुत ही सुखद अनुभव मिलेगा और यह जादुई रूप से चार हजार रुपये की श्रेणी को बदल देगा."
3/7यह डिवाइस तीन रंगों में उपलब्ध है, जिनमें ग्रैडिएंट पर्पल, ग्रैडिएंट ब्लू और ग्रैडिएंट सी ब्लू शामिल हैं. फोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 5.0 इंच की आईपीएस एचडी डिस्प्ले दी गई है.
4/7डिवाइस में एक जीबी की रैम और 16 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज है. इसके अलावा इसमें 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है. यह स्मार्टफोन 1.4 गेगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है.
5/7फोन में फ्लैश के साथ पांच मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट फ्लैश के साथ दो मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध है.
6/7इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा एचडीआर फीचर के साथ आता है, जोकि चार हजार रुपये की रेंज में सबसे पहले इसी फोन में देखने को मिला है, जिससे इसके कम बजट में स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होने की संभावना है.
7/7इस फोन में ड्यूअल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ ड्यूअल 4-जी, ब्लूटूथ और वाईफाई की सुविधा है. आईटेल ए-25 गूगल लेंस को भी सपोर्ट करता है. इसमें 3020 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फेस अनलॉक फीचर के साथ लॉन्च किया गया है.