लॉकडाउन में डिजिटल लेनदेन बढ़ गया है. जैसे-जैसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नए-नए ऐप आ रहे हैं, उसी स्पीड में हैकर्स भी लोगों को ठगने के नए तरीके अपना रहे हैं. हम यहां पर कुछ ठगी के नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों पर चर्चा कर रहे हैं.
1/7कोरोना वायरस का कहर चल रहा है. थोड़ी सी भी तबीयत डाउन होने पर डर लगता है कि कहीं कोविड-19 तो नहीं हो गया है. लोगों की इसी कमजोरी का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग Covid-19 की जांच के नाम पर चूना लगा रहे हैं. इसलिए कम कीमत पर या फिर घर बैठे जांच का लालच देने वाले मैसेज से बचना चाहिए.
2/7लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं. लोगों का ज्यादातर समय अपने फोन, लैपटॉप या फिर टीवी के सामने बीत रहा है. ऐसे में इंटरनेट डाटा और फोन कॉल की खपत भी बढ़ गई है. साइबर ठग मुफ्त रिचार्ज और मुफ्त टॉकटाइम का लालच देकर लोगों के पैसों पर हाथ साफ कर रहे हैं. इसलिए यहां ध्यान रखें कि कोई भी कंपनी न तो मुफ्त डाटा दे रही है और न ही टॉक टाइम.
3/7आजकल नामी लोगों के फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से भी ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. साइबर ठग फर्जी प्रोफाइल के जरिए परिचितों से चंदा या मदद के नाम पर पैसों की मांग कर रहे हैं. साइबर पुलिस ने साफ कहा है कि फेसबुक पर चंदा या पैसा मांगने वालों से सतर्क रहें और अगर आपके पास कोई ऐसा मैसेज आया है तो अपने मित्र से फोन पर बात जरूर कर लें.
4/7आजकल पेटीएम या अन्य मोबाइल वॉलेट की केवाईसी के नाम पर खूब धोखाधड़ी हो रही है. साइबर क्रिमिनल Any desk या रिमोट एक्सेस ऐप से या फिर क्यूआर कोड को स्कैन कराने के बहाने लोगों का बैंक खाता साफ कर रहे हैं.
इसलिए अपने फोन में किसी तरह का कोई सॉफ्टवेयर या ऐप डाउनलोड न करें. Any desk, Team Viewer, Quick support जैसे सॉफ्टवेयर से दूरी बनाकर रखें.
5/7आपने ओलेक्स पर कोई सामान बिक्री के लिए डाला है और कोई अजनबी व्यक्ति आपके फोन पर आपको पेमेंट लिंक एसएमएस से (जिसके शब्द नीले रंग के और नीचे अंडर लाइन हो) भेजे तो ऐसे मैसेज को भूलकर भी न खोलें.
पैसे हासिल करने के लिए किसी तरह का क्यूआर कोड लिंक पर क्लिक न करें और न ही Pay के बटन को दबाएं.
6/7लॉकडाउन के चलते बैंकों ने अपने ग्राहकों को तीन महीने तक किसी भी कर्ज की किस्त को चुकाने में राहत दी है. साइबर ठग इस मौके का फायदा उठाकर लोगों को ठग रहे हैं.
ईएमआई को माफ करने के बारे में गूगल सर्च करके मिले नंबर पर कभी कॉल न करें. इसके लिए अपने बैंक से बात करें.
7/7इस समय लोगों के पास कर्फ्यू पास, राशन मिलने, सरकारी योजनाओं में छूट मिलने, बेरोजगारी भत्ता और सामान की ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर भी खूब ठगी हो रही है. इसलिए ऐसी किसी भी कॉल के बहकावे में न आएं.