&format=webp&quality=medium)
Realme GT Neo 5: स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने जैसे ही साल की शुरुआत हुई अपनी अपकमिंग डिवाइस के बारे में लीक्स शेयर करना शुरू कर दिया. जनवरी महीने में कई बड़ी कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रही है. इसमें से एक है Realme. रियलमी अब 240W के चार्जर के साथ अपनी नई डिवाइस लॉन्च कर रही है. इससे पहले 210W के चार्जर के बारे में डीटेल्स सामने आ चुकी है. बता दें, कंपनी अपना Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तहर तैयार है, जिसके साथ 240W का चार्जर देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं फोन से जुड़ी कुछ खास लीक्स के बारे में.
लीक हुई इमेज में अगर गौर से देखें, तो ये अडेप्टर का मॉडल नंबर VCKCJACH है. ये SuperVOOC ब्रांडिंग के साथ आएगा, जिस पर 12A करंट के साथ 20V Power देखने को मिलती है. स्टैंडर्ड चार्जर की तुलना में ये चार्जर ज्यादा मोटा और भारी दिखाई पड़ता है. इस चार्जर से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चार्जर के साथ एक कस्टमाइज USB-C कनेक्टर आएगा, जो कम इंपीडेंस के साथ आएगा. इसमें मोटो केबल का इस्तेमाल किया जाएगा. जिसमें से हाई करें और हाई पावर ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया जाएगा. सेफ्टी के लिहाज से इसमें ई-मार्कर इनक्रिप्शन चिप का इस्तेमाल किया जाएगा.
रियलमी के मुताबिक, हायर चार्जिंग स्पीड के चलते ज्यादा हीट जनरेट होती है. इससे फोन और उसकी बैटरी भी डैमेज होती है. ऐसे में रियमी का कहना है कि उसने 5 लेयर का सिक्योरिटी प्रोटेक्शन तैयार किया है. ज्यादा हीट के चलते मोबाइल में चार्जिंग के दौरान आग भी लग सकती है.
रियलमी जीटी नीयो 5 के साथ ही 240W Charger भी दस्तक दे सकता है. इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. इस मोबाइल सीरीज के साथ एक 150W चार्जिंग वर्जन भी लॉन्च होगा. ये स्मार्टफोन Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा. ऐसी चर्चा है कि इसमें 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट होगा. साथ ही इसमें 4,600mAh की बैटरी देखने को मिलेगी.