त्‍योहार से पहले सजा Tv मार्केट, मनचाही कीमत में मिलेंगे ढेरों आप्‍शन

त्‍योहार से पहले Consumer goods बाजार सजने लगा है. भारत में दशहरा-दिवाली के दौरान फ्रिज, TV और दूसरे इलेक्‍ट्रॉनिक उत्‍पादों की जमकर बिक्री होती है.
त्‍योहार से पहले सजा Tv मार्केट, मनचाही कीमत में मिलेंगे ढेरों आप्‍शन

Sony ने PS5-ready स्‍मार्ट TV भारत में लॉन्‍च किया था. (Reuters)

त्‍योहार से पहले Consumer goods बाजार सजने लगा है. भारत में दशहरा-दिवाली के दौरान फ्रिज, TV और दूसरे इलेक्‍ट्रॉनिक उत्‍पादों की जमकर बिक्री होती है. इसके मद्देनजर नामचीन ब्रांडों ने अपने-अपने उत्‍पाद पेश करने शुरू कर दिए हैं. इनमें LG electronics और Sony शामिल है.

LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने दो नए सीरीज जीएक्स गैलेक्सी सीरीज (GX Galaxy series) और जेडएक्स सीरीज (ZX Galaxy series) के तहत 8 नए ओएलईडी मॉडल्स पेश किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत भारत में 14,990 रुपये से लेकर 29,99,990 तक रखी गई है. ओएलईडी के साथ 8के और 4के रेजॉल्यूशन वाले सेल्फ-लिट पिक्सल सिनेमा को कुल 4 सीरीज और 8 मॉडलों में 55 इंच, 65 इंच, 77 इंच और 88 इंच में उपलब्ध कराया जाएगा.

इससे पहले Sony ने PS5-ready स्‍मार्ट TV भारत में लॉन्‍च किया था. कंपनी ने BRAVIA X9000H TV को 55 और 65 इंच में लॉन्‍च किया था. उसकी योजना Playstation भी लॉन्‍च करने की है. इन TV मॉडलों की कीमत 1,09,990 और 1,59,990 रुपए है.

भारत में LG इलेक्ट्रॉनिक्स में होम इंटरटेनमेंट के निदेशक हाक ह्यून किम के मुताबिक भारत में निर्माण की बेहतर इकाई और रिसर्च व डेवलपमेंट की एक बड़ी टीम के साथ इस साल पेश किए जा रहे TV की सीरीज से ग्राहकों को नया अनुभव मिलेगा. हम भारत में टीवी का निर्माण करते रहे हैं और यही बनाए गए टीवी के एक नए सीरीज को पेश करने के चलते हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

Zee Business Live TV

एलेक्सा के फीचर वाले स्मार्ट टीवी को भी कुल चार सीरीज और 11 मॉडलों में 32 इंच, 43 इंच में पेश किया जाएगा. इस बीच, कंपनी के एलईडी टीवी को भी कुल दो सीरीज और तीन मॉडलों में 32 और 43 इंच में मार्केट में लाया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6