JIO ने इस मामले में मारा मैदान, BSNL से फिर रही काफी आगे

टेलिकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Jio) नए ग्राहक जोड़ने में अक्टूबर में सबसे आगे रही और कंपनी ने करीब 1.05 करोड़ नए ग्राहक जोड़े.
JIO ने इस मामले में मारा मैदान, BSNL से फिर रही काफी आगे

GSM, CDMA और LTE तीनों को मिलाकर वायरलेस ग्राहकों की संख्या में अक्टूबर में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जोकि 117 करोड़ रही, जबकि सितंबर में कुल 116.92 करोड़ वायरलेस ग्राहक थे. (फाइल फोटो)

टेलिकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Jio) नए ग्राहक जोड़ने में अक्टूबर में सबसे आगे रही और कंपनी ने करीब 1.05 करोड़ नए ग्राहक जोड़े. उसके बाद बीएसएनएल (BSNL) रही, जबकि बाकी दूरसंचार कंपनियों के ग्राहकों में कमी दर्ज की गई. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलांयस जियो के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 26.27 करोड़ हो गई, जबकि सितंबर में कंपनी के कुल 25.22 करोड़ ग्राहक थे.

ट्राई ने बयान में कहा कि GSM, CDMA और LTE तीनों को मिलाकर वायरलेस ग्राहकों की संख्या में अक्टूबर में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जोकि 117 करोड़ रही, जबकि सितंबर में कुल 116.92 करोड़ वायरलेस ग्राहक थे. बयान में कहा गया कि शहरी क्षेत्रों में वायरसेल ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में 64.82 करोड़ हो गई, जबकि सितंबर में यह 64.77 करोड़ थी. जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में वायरलेस ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में बढ़कर 52.17 हो गई, जबकि सितंबर में यह 52.15 करोड़ थी.

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जियो के बाद दूसरी कंपनी रही, जिसके ग्राहकों में बढ़ोतरी हुई और कंपनी ने अक्टूबर में कुल 3.64 लाख नए ग्राहक जोड़े और उसके कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 11.34 करोड़ हो गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों में समीक्षाधीन महीने में 73.61 लाख की कमी आई और कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या घटकर 42.76 करोड़ हो गई है. भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में अक्टूबर में 18.64 लाख की गिरावट आई है और इनकी संख्या घटकर 34.16 करोड़ हो गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6