&format=webp&quality=medium)
Instagram AI Friend: फोटो-वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए दमदार फीचर लेकर आया है. ये इन दिनों ट्रेंड में भी है और कई टेक कंपनियां दावा करती हैं की यही फ्यूचर भी है. हम यहां बात कर रहे हैं Artificial Intelligence की. Instagram अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है, जिसे जल्दी ही कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर देगी. इसका नाम ‘AI Friend’ है. यह यूजर्स से उनके दोस्त की तरह बात करेगा और उनके द्वारा पूछे गए हर सवाल का जवाब देगा. माना जा रहा है कि इस सुविधा से यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने का अंदाज बदल जाएगा.
Alessandro Paluzzi नाम के ट्विटर यूजर ने AI Friend फीचर को स्पॉट किया है. उनका कहना है कि यह फीचर जवाब देने, विचारों पर विचार-मंथन क`रने और किसी भी चुनौती पर बात करने में सक्षम होगा. यूजर्स इस फीचर के लिंग और उम्र जैसे विभिन्न पहलुओं को कस्टामाइज कर सकेंगे.
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि AI Friend फीचर को कस्टामाइज करने के लिए जातीयता, व्यक्तित्व और इंटरेस्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे. इसके साथ यूजर फीचर के लिए नाम और अवतार भी चुन पाएंगे. हालांकि, Meta ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इस सुविधा के लिए किस AI टूल का उपयोग किया जाएगा.
फिलहाल ये फीचर टेस्टिंग मोड में है. ऐसी चर्चा है कि इसे साल के अंत तक पेश किया जा सकता है. अगर ये फीचर लॉन्च होता है, तो इससे Snapchat के My AI फीचर को टक्कर मिलेगी. इस फीचर को इस साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था. यह फीचर ठीक एआई फ्रेंड फीचर की तरह काम करता है.
फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम ने रील को मजेदार बनाने के लिए हाल ही में लिरिक्स ऐड करने की सुविधा दी है. इससे अब यूजर्स किसी भी रील में गाने के बोल जोड़ पाएंगे. इसकी जानकारी कंपनी के CEO Mark Zuckerberg ने साझा की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिरिक्स फीचर को अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया गया है.
इस धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा. इसका इस्तेमाल करने के लिए इंस्टाग्राम के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करना होगा.