&format=webp&quality=medium)
सोशल मीडिया और रील्स के जमाने में हर कोई दमदार कैमरा वाला स्मार्टफोन ही पंसद करता है. हर मोमेंट को कैप्चर करना और उसे अपने फॉलोअर्स, दोस्तों के साथ शेयर करना एक हैबिट सी बन गई है. हालांकि, कई यूजर टाइम-टू-टाइम ऐसा नहीं कर पाते और सोशल मीडिया की इस रेस में पीछे रह जाते हैं. इसकी वजह होती है उनके फोन का खराब कैमरा! अगर आप भी अपने फोन के कैमरा से परेशान रहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लाए हैं जो कैमरा में फिर से जान फूंक देगी.
अगर आपके फोन का कैमरा ऐप ज्यादा हैंग रहता है तो सबसे पहले अपने फोन को रिस्टार्ट करें. आमतौर इससे फोन रिफ्रेश हो जाता है और स्पीड में थोड़ा बेहतर असर देखने को मिलता है.
सेटिंग्स में जाकर कैमरा ऐप का कैश (Cache) और डेटा क्लीन करें क्योंकि कई बार कैमरा ऐप क्रेश हो जाता है. आसान शब्दों में कहें तो जब आप फोन का कैमरा यूज करते हैं तो वो बंद हो जाता है और सीधा होम स्क्रीन खुल जाती है. अगर आप ये परेशानी का सामना कर रहे हैं तो कैश और डेटा साफ कर लें.
सॉफ्टवेयर को अप-टू-डेट रखें. फीचर्स और फोन के सही से काम करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट कर लें. इससे आपका कैमरा फास्ट और स्मूद चलेगा.
अपने फोन को सेफ मोड में यूज करें. इससे थर्ड-पार्टी ऐप्स की वजह कोई परेशानी नहीं होगी. थर्ड-पार्टी ऐप आपके फोन के सिस्टम को स्लो कर देते हैं. डिवाइस का सही काम करने के लिए किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप को यूज करने से बचें.
यूजर भूल जाते हैं कि फोन एक मशीन है, जिसे चार्ज के साथ-साथ टाइम-टू-टाइम क्लीन करना भी बहुत जरूरी है. अगर बताई गई सारी टिप्स फॉलो करने के बाद भी फोन फास्ट वर्क नहीं कर रहा है तो फैक्टरी रीसेट करें. ऐसा करने से आपके फोन में मौजूद सारा डेटा डिलीट हो जाता है. ध्यान रखें कि रीसेट करने से पहले आप डेटा को बैकअप कर लें. फैक्टरी रीसेट करने से फोन एक नया हो जाएगा और कुछ हद तक डिवाइस तेज चलेगा.