Google का 2 स्टेप वेरिफिकेशन नियम लागू, अब और भी सुरक्षित होंगे आपके गूगल अकाउंट्स

Google 2 Step Verifications: अब आपके सभी गूगल अकाउंट्स पहले के मुकाबले और भी ज्यादा सिक्योर और सुरक्षित होंगे. गूगल ने अपने यूजर्स के लिए 2 स्टेप वेरिफिकेशन को अनिवार्य तौर पर लागू कर दिया है.
Google का 2 स्टेप वेरिफिकेशन नियम लागू, अब और भी सुरक्षित होंगे आपके गूगल अकाउंट्स

Google 2 Step Verifications: दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (Google) ने अपने यूजर्स के लिए 2 स्टेप वेरिफिकेशन नियम को लागू कर दिया है. अब आपके सभी गूगल अकाउंट्स पहले के मुकाबले और भी ज्यादा सिक्योर और सुरक्षित होंगे. गूगल ने अपने यूजर्स के लिए 2 स्टेप वेरिफिकेशन को अनिवार्य तौर पर लागू कर दिया है. इस नए नियम का असर सभी गूगल अकाउंट्स पर होगा.

गूगल यूजर्स को मिली एक्स्ट्रा सिक्योरिटी

ऐसे में अगर आपको गूगल 2 स्टेप वेरिफिकेशन की जानकारी नहीं होगी तो आपको मुश्किल हो सकती है. हम आपको इस फीचर से जुड़े कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं, जो आपके काम आ सकती है. 2 स्टेप वेरिफिकेशन (2 Step Verifications) के बाद आपके सभी गूगल अकाउंट्स पहले से और ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

गूगल (Google) का 2 स्टेप वेरिफिकेशन प्रोसेस एक अतिरिक्त सिक्योरिटी लेयर की सुविधा देगा. इससे आपका गूगल अकाउंट और भी सुरक्षित रहेगा. बता दें कि इस साल मई महीने में गूगल ने इस नए फीचर की घोषणा की थी. इसे 9 नवंबर से अनिवार्य तौर पर लागू कर दिया गया है.

फ्रॉड की घटनाओं पर लगेगी रोक

मौजूदा समय में फोन हैक करना और पासवर्ड चोरी करने जैसी घटनाएं काफी आम हो चुकी है. इसी सिलसिले में गूगल ने 2 स्टेप वेरिफिकेशन फीचर को लॉन्च किया था. इस नए फीचर के बाद यूजर्स को गूगल अकाउंट लॉगिन करने पर SMS या फिर ई-मेल पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा. इस OTP को दर्ज करने के बाद ही गूगल के किसी अकाउंट पर लॉगिन किया जाएगा.

कैसे टर्न ऑन करें 2 स्टेप वेरिफिकेशन

  • सबसे पहले Google Account को ओपन करें
  • Navigation Panel के सिक्योरिटी ऑप्शन को सिलेक्ट करें
  • Signing in to Google के नीचे 2 Step Verification को सिलेक्ट करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर जो स्टेप्स आ रहे होंगे, उन्हें फॉलो करना होगा
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6