Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस खास ऐप से रेल टिकट भी कर सकेंगे बुक

Reliance Jio: जियो फोन पर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ई-वॉलेट का उपयोग कर टिकट बुक और रद्द करने, पीएनआर स्टेटस जांचने, रेल सूचनाएं, समय-सारिणी, रूट, सीट उपलब्धता और कई अन्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी.
Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस खास ऐप से रेल टिकट भी कर सकेंगे बुक

यूजर्स नए जियोरेल ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं.

टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो ने सोमवार को कहा कि जियो उपयोगकर्ताओं के लिए किसी भी जियोफोन पर आईआरसीटीसी आरक्षित टिकट बुकिंग सेवा उपलब्ध है. यूजर्स नए जियोरेल ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, यह ऐप ग्राहकों को अपने जियो फोन पर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ई-वॉलेट का उपयोग कर टिकट बुक और रद्द करने, पीएनआर स्टेटस जांचने, रेल सूचनाएं, समय-सारिणी, रूट, सीट उपलब्धता और कई अन्य सेवाओं की सुविधा प्रदान करेगा.

पीएनआर स्टेटस भी जांच सकेंगे
कंपनी ने एक बयान में कहा, "जियो ऐप स्टोर पर उपलब्ध, जियोरेल ऐप अंतिम क्षणों में यात्रा की योजना के लिए तत्काल बुकिंग की भी सुविधा देगा." बयान के मुताबिक, "अगर किसी यूजर का आईआरसीटीसी खाता नहीं है तो ऐप उसे खाता बनाने की सुविधा देगा और उसके बाद टिकट बुक की जा सकेगी.

जियोरेल के साथ उपयोगकर्ता ऐप के माध्यम से बुक टिकट का पीएनआर स्टेटस भी जांच सकेंगे. ऐप ने भविष्य में पीएनआर स्टेटस बदलाव अलर्ट, ट्रेन का पता लगाने और खाना ऑर्डर करने जैसी सुविधाओं की पेशकश करने की भी योजना बनाई है."

Add Zee Business as a Preferred Source
jio

जुलाई में जियोफोन 2 पेश किया था
पिछले साल रिलायंस जियो ने जियो फोन 2 की थी. इसकी घोषणा मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और बेटे आकाश अंबानी ने की. मुकेश अंबानी ने रिलायंस की एजीएम में कहा था कि नए साल में भी कंपनी के लिए ट्रांसफॉर्मेशन जारी रहेगा. जियो फोन 2 में कई नए फीचर जोड़े गए. रिलायंस के फोन में पहले फेसबुक मिलता था, लेकिन अब इसमें यूट्यूब और व्हाट्सएप भी उपलब्ध हैं.

(इनपुट एजेंसी से)

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6