मात्र 4,000 रुपए में खरीदें Apple की ये दमदार स्मार्टवॉच, आज ही का है मौका- फ्लिपकार्ट पर है जबरदस्त ऑफर

Apple Watch Discount: अगर आप एक सस्ती और बेहतरीन फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है. फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टवॉच को कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
मात्र 4,000 रुपए में खरीदें Apple की ये दमदार स्मार्टवॉच, आज ही का है मौका- फ्लिपकार्ट पर है जबरदस्त ऑफर

Apple Watch Discount: फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए अट्रेक्टिव ऑफर्स की बौछार करता रहता है. इसमें कंपनी ने एप्पल की स्मार्टवॉच Apple Watch Series 3 पर दमदार ऑफर दिया है. अगर आपको ये स्मार्टवॉच महंगी लगती है, तो इसे आप किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं. बता दें इसे खरीदने के लिए लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. ई-कॉमर्स साइट पर एप्पल की इस वॉच पर दिवाली के बाद से ही डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप इसे कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है.

क्या है ऑफर

फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टवॉच को 20,900 रुपए में लिस्ट किया गया, जिसे आप और भी सस्ते में खरीद सकते हैं. अगर आपको ये प्राइज फिर भी महंगा लग रहा है, तो टेंशन न लें. इसे आप फ्लिपकार्ट से से ऑफर के जरिए खरीद सकते हैं. जिसमें स्मार्टवॉच की कीमत बिल्कुल आधी हो जाएगी. डिस्काउंट के बाद आप इस स्मार्टवॉच को मात्र 4000 रुपए की कीमत के साथ खरीद सकते हैं.
Apple Watch Discount offer on flipkart buy 21000rs smartwatch in 4000 only check price features and more

Add Zee Business as a Preferred Source

जब आप ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर विजिट करेंगे और देखेंगे कि स्मार्टफोन पर क्या-क्या ऑफर मिल रहे हैं. तभी आपको एक्सचेंज ऑफर का ऑप्शन दिखाई देगा. ये एक्सचेंज बोनस अगर पूरी तरह से लिस्टेड प्राइज पर लागू हो जाता है, तो वॉच की कीमत 4000 रुपए हो जाएगी. इस बड़ें ऑफर के तहत ग्राहकों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा.

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

एप्पल वॉच सीरीज 3 में आपको जीपीएस (GPS), रेटीना डिस्पले, स्विम प्रूफ फीचर, ऑप्टिकल हार्ट सेंसर, पॉडकास्ट और ऑडियोबुक्स, एलिवेशन, इमरजेंसी एस ओ एस, टच स्क्रीन, नोटिफायर फिटनेस और आउटडोर के साथ ही 18 घंटे की बैटरी लाइफ मिल जाती है.

बता दें, अगर आप मार्केट में किसी और कंपनी की स्मार्टवॉच की खरीदारी करेंगे, तो इसके लिए आपको 2000 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक की कीमत चुकानी होगी. लेकिन उनकी फीचर्स की एक्यूरेसी कितनी होगी, इस बात की कोई भी गारंटी नहीं होगी और यहीं पर एप्पल वॉच बाजी मार लेती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6