&format=webp&quality=medium)
फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क ज़करबर्ग (फाइल फोटो - रॉयटर्स)
फेसबुक के संस्थापक और सीईओ ज़करबर्ग ने 15 महीने बाद एक बार फिर दिग्गज सोशल मीडिया मंच का बचाव करते हुए कहा कि कंपनी अपने यूजर का डाटा किसी को नहीं बेच रही है. जुकरबर्ग ने गुरुवार को वाल स्ट्रीट जर्नल में एक विचारपरक आलेख में लिखा, "हम लोगों का डाटा नहीं बेचते हैं, फिर भी अक्सर कहा जाता है कि हम ऐसा करते हैं." उन्होंने कहा, "अल्पावधि के दौरान क्लिकबेट व अन्य जंक में ऐसा हो सकता है, मगर हमारे लिए जानबूझकर ऐसा करने की बात झूठ है, क्योंकि यह वैसी बात नहीं है जैसाकि लोग चाहते हैं."
फेसबुक को जांच का सामना करना पड़ा
हाल के वर्षों में डेटा संबंधी अनेक घोटालों में फेसबुक को दो अरब से अधिक यूजर के डेटा का इस्तेमाल करने को लेकर काफी जांच का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद फेसबुक के सीईओ ने 1,000 शब्द के आलेख में अपना बचाव किया है. उन्होंने कहा, "लोग जिन पेजों को पसंद करते हैं, वे जिनपर क्लिक करते हैं और अन्य संकेतों के आधार पर हम कैटेगरी बनाते हैं और उसके बाद उस कैटेगरी में विज्ञापन दिखाने के लिए विज्ञापनदाता से उसकी कीमत लेते हैं."
निजी संदेशों तक पहुंच बनाने की अनुमति नहीं
फेसबुक सीईओ ने कहा, "हम आपको विज्ञापन दिखाने के लिए जिन सूचनाओं का इस्तेमाल करते हैं उसपर आपका नियंत्रण होता है और किसी विज्ञापनदाता को ब्लॉक कर सकते हैं." फेसबुक ने दिसंबर में कहा कि उसने अपने साझेदारों को यूजर की अनुमति के बगैर उनके निजी संदेशों तक पहुंच बनाने की अनुमति कभी नहीं दी. सोशल मीडिया मंच ने यह बात न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के संदर्भ में कही.
सांकेतिक फोटो - रॉयटर्स
इस बात से भी किया इनकार
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फेसबुक ने नेटफ्लिक्स या स्पॉटिफी जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को अपने यूजर की निजी सूचनाओं में पैठ बनाने की अनुमति दी है. जुकरबर्ग ने कहा, "लोग लगातार हमें कहते हैं वे इस विषय-वस्तु को नहीं देखना चाहते हैं." निजी डेटा संग्रह के संबंध में उन्होंने कहा, "इसका कोई सवाल ही नहीं है कि हम विज्ञापन के लिए कुछ सूचनाओं का संग्रह करते हैं, लेकिन वे सूचनाएं आमतौर पर सुरक्षा और हमारी सेवा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक हैं."
(इनपुट एजेंसी से)