&format=webp&quality=medium)
Tesla Smartphone: मार्केट में वैसे ही इतने Smartphone हैं, जिनका आपस में मुकाबला चलता रहता है. चाहें फिर बात Apple-Samsung की ही क्यों न हो. अब इसी बीच Tesla CEO Elon Musk ने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में एलन में एक स्मार्टफोन की तस्वीर शेयर की है. उन्होंने पोस्ट करके कहा कि क्या आप इस Tesla Phone को इस्तेमाल करना पसंद करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि टेस्ला फोन में X App Pre-Installed रहेगा. बता दें, जब से ट्विटर में एलन मस्क ने बदलाव किया है तभी से वो प्लेटफॉर्म में लगातार बदलाव कर रहे हैं. आइए जानते हैं फोन से जुड़ी कुछ खासियत.
टेस्ला के CEO Elon Musk ट्विटर पर आए दिन फनी पोस्ट डालते रहते हैं. इस बीच उन्होंने बीते मंगलवार को एक ट्वीट किया, जिसमें टेस्ला फोन की फोटो उन्होंने पोस्ट की. पोस्ट करते हुए उन्होंने फॉलोअर्स से पूछा कि क्या वो इस "टेस्ला फोन" को इस्तेमाल करना पसंद करेंगे? उन्होंने बताया कि टेस्ला फोन में एक्स ऐप प्री-इंस्टॉल रहेगा.

एलन मस्क ने जो तस्वीर शेयर की है. इस पर कई सारे यूजर्स ने अपने-अपने विचार रखे हैं. Tesla CEO ने एक रिप्लाई में ट्विटर यूजर्स से कहा कि यह स्टारलिंग से कनेक्ट होगा. बता दें कि स्टारलिंक एलन मस्क की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है, जो बिना तार के दुनियाभर में फास्ट स्पीड से इंटरनेट सर्विस मुहैया कराती है.

ये भी पढ़ें: क्या है Twitter 'X', Elon Musk से इसका क्या है कनेक्शन, जानिए क्यों बदला ट्विटर और क्या देगा सुविधा
इसके बाद एलन मस्क से एक ट्विटर यूजर ने पूछा- क्या Tesla फोन में फ्री स्पीच का सर्वर मौजूद रहेगा? वहीं दूसरे यूजर ने पूछा- क्या Tesla फोन में XOS मौजूद रहेगा? यूजर ने कहा कि अगर फोन XOS पर रन करता है, तो मैं इसे जरूर इस्तेमाल करूंगा.
रेयान नाम के ट्विटर यूजर्स ने कहा कि क्या आप टेस्ला स्मार्टफोन का वजन और साइज बता सकते हैं. उसने कहा कि अगर टेस्ला स्मार्टफोन का साइज और वजन उसके पसंदीदा फोन iPhone 12 Mini जितना हुआ, तो वो उसे जरूर यूज करना चाहेगा. इस पर एलन मस्क ने कहा कि टेस्ला फोन बेहतर ही होगा. इससे बुरा तो नहीं होगा.

Elon Musk ने हाल ही में ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया है. इसका लोगो भी बदल दिया है. जब आप गूगल, सफारी या क्रोम पर X.com लिखेंगे, तो वो सीधा आपको Twitter साइट पर ले जाएगा. लोगो बदलने के साथ इमें कई बेहतरीन फीचर्स भी जोड़े गए हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें