&format=webp&quality=medium)
Do not install third party android Apps: आपको फोन्स में जिन ऐप्स की जरूरत पड़ती होगी, उन्हें आप सर्च करके डाउनलोड कर लेते होंगे. लेकिन क्या आपको पता है आप खतरा उठा रहे हैं. इनमें से कुछ ऐप्स फर्जी होते हैं, जिन्हें गूगल भी इंस्टॉल करने से मना करता है. ये कुछ ऐप्स आपके फोन के डेटा और अकाउंट से पैसा चुराने की कोशिश करते हैं. इन ऐप्स की तरफ से बार-बार एड्स दिए जाते हैं, जिन पर क्लिक करके साइबर फ्रॉड आपके फोन की सभी डीटेल्स को हैक कर लेता है. आइए जानते हैं किन ऐप्स से आपको सतर्क रहना जरूरी है.
BleepingComputer की रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल सिक्योरिटी फर्म Zimperium ने कई Malicious फाइल्स इंजेक्ट की हैं, जो Algorithm को सपोर्ट नहीं करती है. तभी से लेकर अब तक cybersecurity researchers और antivirus software APK फाइल्स को डीकम्पाइल नहीं कर पा रहे हैं. साइबरफ्रॉड APKs फाइल्स में मालवेयर डालने की कोशिश कर रहे हैं.
गूगल का कहना है कि हम जानते हैं कि इंटरनेट हर व्यक्ति के लिए एक सुरक्षित और ईमानदारीपूर्ण जगह है, लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि साइबर फ्रॉड ऑनलाइन लोगों को ठगने के लिए जाल बिछाकर बैठा है. ऐसे में उन्होंने मैलवेयर के जरिए लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. आइए जानते हैं ये कैसे फैलता है और इससे कैसे बचा जा सकता है.
"मैलवेयर" को खास साइबर फ्रॉड कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार करते हैं. ये एक तरीके का सॉफ़्टवेयर है. मैलवेयर आपके कंप्यूटर से सेंसिटिव डीटेल्स चुरा सकता है, धीरे-धीरे आपके कंप्यूटर को Slow कर सकता है या आपकी जानकारी के बिना आपके ईमेल अकाउंट से जाली ईमेल भी भेज सकता है. यहां पर मैलवेयर के कुछ सामान्य प्रकार दिए गए हैं, जिनके बारे में आपने जरूर सुना होगा.
मैलवेयर कई अलग-अलग तरीकों से आपके कंप्यूटर तक पहुंच सकता है. यहां नीचे गूगल की तरफ से बताए गए कुछ स्टेप्स हैं, जिन्हें फॉलो जरूर करें.
अपना कंप्यूटर और सॉफ़्टवेयर अपडेट रखें
संभव होने पर एक Non-Administrative अकाउंट का यूज करें
लिंक पर क्लिक करने या कुछ डाउनलोड करने से पहले कम से कम दो बार सोचें
Email Attachment या इमेज खोलते समय सावधानी बरतें
सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करने का संदेश दिखाने वाले पॉप-अप विंडो पर भरोसा न करें
अपना फाइल शेयरिंग लिमिट रखें
एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का यूज करें
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें