&format=webp&quality=medium)
दिल्ली सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक कर रही है. इसी कड़ी में राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात 10,000 वर्कर्स को स्मार्टफोन दिए गए.
दिल्ली सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक कर रही है. इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात 10,000 वर्कर्स को स्मार्टफोन दिए गए हैं. साथ ही बच्चों के लिए अर्ली चाइल्डहुड केयर कैरिकुलम लॉन्च किया गया.
दिल्ली में अब आंगनबाड़ी केंद्रों को कंप्यूटराइज्ड किया जा रहा है. यहां काम कर रही वर्कर्स को अब 11-12 रजिस्टर मेन्टेन नहीं करने होंगे. वह स्मार्टफोन के जरिए ही पूरी जानकारी दे सकेंगी. आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अब प्ले स्कूल की तरह डवलप किया जा रहा है.
मोबाइल का खर्चा भी देगी दिल्ली सरकार
जिन आंगनबाड़ी वर्कर्स को स्मार्टफोन दिए गए हैं, उनके मोबाइल का खर्च भी दिल्ली सरकार उठाएगी. अभी हाल ही में आंगनबाड़ी वर्कर्स का वेतन 5000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये महीना किया गया था.
देखें ज़ी बिजनेस लाइव टीवी
आंगनबाड़ी वर्कर्स को मिलेगी राहत
अभी तक आंगनबाड़ी वर्कर्स को अपने सेंटर का रिकार्ड रखने के लिए 11-12 रजिस्टर अपने साथ रखने पड़ते थे. लेकिन सारा काम कंप्यूटराइज्ड होने से अब वह स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन ही सारी जानकारी मुहैया करा सकेंगी. सरकार के इस कदम से आंगनबाड़ी में फर्जीवाड़ा की संभावनाएं भी कम हो जाएंगी.
अर्ली चाइल्डहुड केयर कैरिकुलम
दिल्ली में अर्ली चाइल्डहुड केयर कैरिकुलम योजना शुरू की गई है, जिससे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूल जैसा माहौल मिले. जो बड़े परिवारों की प्ले स्कूल में लर्निंग होती है, वही लर्निंग आंगनबाड़ी पहुंचने वाले बच्चों को मिले.