&format=webp&quality=medium)
How to check Aadhaar Card is Real or Fake?: आधार कार्ड आज के समय में हर किसी की आइडेंटिटी के लिए देखा जा सकता है. इसका इस्तेमाल देशभर में पहचान पत्र के तौर पर हो रहा है. अगर सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक में अकाउंट ओपन कराना हो, इसकी जरूरत हर जगह पड़ती है. (How to Verify Aadhaar) लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार नकली भी हो सकता है? अगर नहीं...तो सतर्क रहें और नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए इसकी पहचान घर बैठे स्मार्टफोन से कर सकते हैं.
Example: अगर आप शॉपकीपर हैं और आपके पास कोई सिम लेने आया है और आइडेंटिटी के लिए वो आपको आधार कार्ड दिखाता है. तो आप ये कैसे साबित करेंगे कि वो असली है या नकली? आप फ्रॉड से बचने के लिए आप इसकी जांच तुरंत और अपने फोन में कर सकते हैं. इसके दो तरीके हैं. पहला तरीका क्यूआर कोड स्कैनर और दूसरा UIDAI की साइट वाला है.
आपने देखा होगा कि सभी Aadhaar Card के राइट साइड में एक QR Code Scanner होता है. इस QR Code को स्कैन करने पर आधार पर दी गई डीटेल्स दिख जाती है. आप किसी भी QR Code Scanner या गूगल लेंस ऐप से आधार कार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन करें.
अगर QR Code काम नहीं कर रहा है या फिर कोड स्कैन करने पर सामने आई डीटेल्स आधार कार्ड पर दी गई डीटेल्स से मैच नहीं कर रही है तो इसका मतलब है कि कुछ तो गड़बड़ है. इसके अलावा असली आधार कार्ड पर एक होलोग्राम स्टीकर भी होता है.
अगर आपको QR Code के जरिए जानकारी नहीं मिल पा रही है तो आप UIDAI की साइट पर जाकर आधार कार्ड वेरिफाई कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले UIDAI की साइट पर जाकर Verify Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करें या फिर https://myaadhaar.uidai.gov.in/check-aadhaar-validity पर क्लिक करें.
इसके बाद वहां पर आधार नंबर और कैप्चा एंटर करके सबमिट कर दें. अब आपके सामने आधार कार्ड होल्डर की करेक्ट ऐज, जेंडर, स्टेट और मोबाइल नंबर के आखिरी तीन डिजिट नजर आ जाएंगे. इसे आप आधार से मेल कराकर पता लगा सकते हैं कि वह आधार असली है या नकली.