TATA STEEL ने तीन महीने में कमाया 12,547 करोड़ रुपये का धमाकेदार नेट प्रॉफिट, कई गुना हो गई बढ़ोतरी

Tata Steel q2 results 2021: कंपनी की कुल इनकम (tata steel q2 net income) 30 सितंबर, 2021 को खत्म हुई तिमाही में बढ़कर 60,553.63 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही के दौरान 39,157.79 करोड़ रुपये थी.
TATA STEEL ने तीन महीने में कमाया 12,547 करोड़ रुपये का धमाकेदार नेट प्रॉफिट, कई गुना हो गई बढ़ोतरी

टाटा स्टील दुनिया की टॉप स्टील कंपनियों में एक है और सालाना 3.3 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन करती है. (PTI)

Tata Steel q2 results 2021: घरेलू स्टील कंपनी टाटा स्टील (TATA STEEL) का एकीकृत शुद्ध लाभ (integrated net profit) चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2) में कई गुना बढ़कर 12,547.70 करोड़ रुपये हो गया. इनकम में बढ़ोतरी से कंपनी का प्रॉफिट बढ़ा है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, टाटा स्टील ने गुरुवार को शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट महज 1,665.07 करोड़ रुपये था.

कंपनी की कुल इनकम
खबर के मुताबिक, कंपनी की कुल इनकम (tata steel q2 net income) 30 सितंबर, 2021 को खत्म हुई तिमाही में बढ़कर 60,553.63 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही के दौरान 39,157.79 करोड़ रुपये थी. आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 47,135.28 करोड़ रुपये रहा, एक साल पहले की इसी अवधि में यह 37,000.28 करोड़ रुपये था. टाटा स्टील दुनिया की टॉप स्टील कंपनियों में एक है और सालाना 3.3 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन करती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source


टाटा स्टील का शेयर
टाटा स्टील का शेयर बंबई स्टॉक एक्सचेंज में गुरुवार को 1299.60 रुपये पर क्लोज हुआ है. शेयर प्राइस में 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू स्टील कंपनी टाटा स्टील चालू वित्त वर्ष (2021-22) में अपने भारतीय ऑपरेशंस पर 8,000 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश करेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6