&format=webp&quality=medium)
Tata Group Stocks: ग्लोबल मार्केट में उठापटक के चलते घरेलू बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. शुक्रवार के कारोबार में बाजार में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. इस बीच, अगर किसी क्वालिटी स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहते हैं, तो टाटा ग्रुप (Tata Group) की दो कंपनियों इंडियन होटल्स (The Indian Hotels Company Limited) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों पर दांव लगा सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने टाटा मोटर्स को अपने टॉप रिसर्च आइडिया में शामिल किया है. वहीं, प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने के लिए इंडियन होटल्स (IHCL) के 'आह्वान 2025' पहल को देखते हुए IDBI कैपिटल ने टाटा ग्रुप के इस होटल स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग दी है. टाटा ग्रुप के इन दोनों ही स्टॉक्स पर बाजार के 'बिग बुल' राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने भी निवेश किया है.
मोतीलाल ओसवाल ने अपने टॉप रिसर्च आइडिया में टाटा मोटर्स पर दांव लगाया है. ब्रोकरेज ने 485 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'बाय' (BUY on Tata Motors) रेटिंग दी है. साथ ही टाइम फ्रेम एक साल से ज्यादा का रखा है. 26 मई 2022 को टाटा मोटर्स का शेयर 421 रुपये पर बंद हुआ था. इस भाव से आगे निवेशकों को प्रति शेयर करीब 15 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है. बीते एक साल की बात करें, तो इस शेयर में करीब 35 फीसदी की तेजी है.
IDBI Capital इंडियन होटल्स पर बुलिश है. ब्रोकरेज हाउस ने 278 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'बाय' (BUY on Indian Hotels) रेटिंग दी है. 26 मइ्र 2022 को इंडियन होटल्स का शेयर भाव 220 रुपये के आसपास रहा. इस भाव से आगे निवेशकों को प्रति शेयर करीब 26 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है. बीते एक साल की बात करें, तो इस शेयर में 75 फीसदी की तेजी रही है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने बिजनेस ग्रोथ के लिए नई स्ट्रैटजी जारी की है. कंपनी की नई पहल 'आह्वान 2025' का पूरा फोकस 2025/26 तक प्रॉफिटेबल ग्रोथ के लिए रूटमैप बनाने पर फोकस है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो में टाटा मोटर्स और इंडियन होटल्स दोनों ही स्टॉक शामिल हैं. मार्च 2022 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला की टाटा मोटर्स में बढ़कर होल्डिंग 1.2 फीसदी (39,250,000 इक्विटी शेयर) है. जबकि, इंडियन होटल्स में 2.1 फीसदी (30,016,965 इक्विटी शेयर) हिस्सेदारी है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में फिलहाल 34 शेयर हैं, जिनकी नेटवर्थ 33,753.9 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउसेस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)