&format=webp&quality=medium)
Tata Group Stocks: ग्लोबल बाजारों में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. हालांकि, बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखी जा रही है. शेयर बाजार में बढ़िया मुनाफे के लिए निवेशकों की नजर टाटा ग्रुप (Tata Group) के स्टॉक्स पर रहती है. सेक्टर अपडेट और कॉरपोरेट डेवलपमेंट के दम पर ब्रोकरेज हाउस समय-समय पर स्टॉक्स की रेटिंग और टारगेट में बदलाव करते हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने टाटा ग्रुप के तीन स्टॉक्स Titan, Voltas और Indian Hotels पर नए सिरे से रेटिंग और टारगेट दिया है.
ग्लोबल ब्रोकरेज मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने Titan पर Overweight की रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2621 रुपये रखा है. वहीं, क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) की Titan पर Neutral की रेटिंग है और टारगेट प्राइस 2600 रुपये रखा है. 8 जून 2022 को स्टॉक का भाव 2128 रुपये पर बंद हुआ था. बीते एक साल शेयर 23 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है.
ग्लोबल ब्रोकरेज क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) ने Voltas पर Underperform की रेटिंग बनाए रखी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 975 रुपये रखा है. वहीं, मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने Voltas पर Overweight की रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1238 रुपये रखा है. 8 जून 2022 को शेयर का भाव 991 रुपये पर बंद हुआ था. बीते एक साल में यह शेयर करीब 6 फीसदी टूट चुका है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने Indian Hotels पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 278 रुपये रखा है. 8 जून 2022 को शेयर का भाव 227.40 रुपये पर बंद हुआ था. बीते एक साल में यह शेयर करीब 70 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)