मल्‍टीबैगर PSU Stock 2-3 दिन में कराएगा तगड़ा मुनाफा, खरीदें; 1 महीने में 22% रिटर्न 

PSU Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने PSU Stock NMDC को शॉर्ट टर्म टेक्निकल पिक चुना है. ब्रोकरेज ने NMDC में 2-3 दिन के लिए खरीदारी की सलाह दी है.
मल्‍टीबैगर PSU Stock 2-3 दिन में कराएगा तगड़ा मुनाफा, खरीदें; 1 महीने में 22% रिटर्न 

PSU Stocks to Buy

PSU Stocks to Buy: सुस्‍त ग्‍लोबल संकेतों का असर गुरुवार (25 अप्रैल) को घरेलू बाजार पर देखने को मिला. शुरुआती सेशन में बेंचमार्क इंडेक्‍स में तेज गिरावट रही. हालांकि थोड़ी बाद रिकवरी आई. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने नवरत्‍न PSU Stock NMDC को शॉर्ट टर्म टेक्निकल पिक चुना है. ब्रोकरेज ने NMDC में 2-3 दिन के लिए खरीदारी की सलाह दी है. बीते 1 महीने में यह शेयर 22 फीसदी से ज्‍यादा रिटर्न दे चुका है.

शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार 4 दिन से जारी खरीदारी पर ब्रेक लग गया. सुबह बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में खुले. सेंसेक्स करीब 200 अंक टूटकर 73,600 के पास आ गया. निफ्टी भी 60 अंक फिसलकर 22,350 के नीचे गिर गया. हालांकि थोड़ी देर बाद स्‍टॉक में निचले स्‍तरों से रिकवरी हुई और बाजार हरे निशान में आ गया.

NMDC: 2-3 दिन के लिए टारगेट

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने NMDC को 2-3 दिन के नजरिए से टेक्निकल पिक चुना है. टारगेट 265 रुपये रखा है. 24 अप्रैल 2024 को शेयर का भाव 247 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, मौजूदा भाव से स्‍टॉक में 7-8 फीसदी का अच्‍छा रिटर्न देखने को मिल सकता है. BSE पर इस शेयर का 52 वीक का हाई 252.65 और लो 103.75 है.

NMDC: साल भर में पैसा डबल

NMDC ने बीते एक साल में निवेशकों को अच्‍छा रिटर्न दिया है. सालभर में यह शेयर करीब 125 फीसदी उछल चुका है. पिछले 6 महीने में इस शेयर में 60 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल है. इस साल अब तक शेयर 18 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी है. जबकि पिछले 1 महीने में 22 फीसदी और 1 हफ्ते में 6 फीसदी से ज्‍यादा उछल चुका है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 73,528 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6