&format=webp&quality=medium)
Navratna PSU Stocks to BUY.
Navratna PSU Stock: शेयर बाजार के लिए अक्टूबर का महीना बुरा रहा. सितंबर के अंत में 26277 का लाइफ हाई बनाने के बाद निफ्टी करीब 10% करेक्ट हो चुका है. सेगेमेंट की बात करें तो खासकर सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स में 40-50% तक करेक्शन आया है. Q2 रिजल्ट का आखिरी चरण में है. ऐसे में कई सारे स्टॉक्स वैल्युएशन के लिहाज से अट्रैक्टिव हैं और इनका आउटलुक मजबूत है. इस आर्टिकल में एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बात करेंगे जो अपने हाई से 40% करेक्टेड है. वैल्युएशन अट्रैक्टिव है, ग्रोथ आउटलुक दमदार है और मजबूत फंडामेंटल के कारण खरीद की सलाह है.
इस स्टॉक का नाम है HUDCO. यह शेयर 215 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. 12 जुलाई को स्टॉक ने 354 रुपए का हाई बनाया था. वहां से यह 40% से अधिक करेक्ट हो चुका है. 28 अक्टूबर को स्टॉक ने 192 रुपए का लो बनाया था और वहां से यह रिबाउंड करता नजर आ रहा है. ब्रोकरेज फर्म इलारा कैपिटल ने इस PSU Stock में खरीद की सलाह दी है और 361 रुपए का टारगेट दिया है. वर्तमान स्तर से यह 65% से ज्यादा है.
HUDCO के एक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन है जो अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रधानमंत्री आवास योजना को फाइनेंस करती है. Q2 में प्रदर्शन शानदार रहा है. NPA में अच्छा सुधार आया है. लोन बुक ग्रोथ दमदार है. नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी हेल्दी बना हुआ है. ओवरऑल इस सेक्टर का आउटलुक भी मजबूत है. इसके अलावा हालिया करेक्शन के बाद वैल्युएशन का कंफर्ट भी आ गया है. ऐसे में ब्रोकरेज ने खरीद की सलाह दी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)