PSU Stocks to BUY: नवंबर सिरीज के आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में भारी बिकवाली दर्ज की गई. 28 नवंबर को निफ्टी 361 अंक टूटकर 23914 पर बंद हुआ. हालांकि, PSu Stocks में जोरदार एक्शन देखा जा रहा है. HDFC सिक्योरिटीज ने अगले 3 महीने के लिहाज से 3 पीएसयू स्टॉक्स को शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए चुना है. ये स्टॉक्स Engineers India, Shipping Corporation और Container Corporation हैं. जानिए इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं.