&format=webp&quality=medium)
PSU Bank Stocks to Buy
Stocks to Buy: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच मंगलवार (23 अप्रैल) को घरेलू बाजारों में तेजी है. बाजार में उछाल के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने सरकारी सेक्टर के बैंक केनरा बैंक (Canara Bank) को शॉर्ट टर्म टेक्निकल पिक चुना है. ब्रोकरेज ने केनरा बैंक में 2-3 दिन के लिए खरीदारी की सलाह दी है. 2024 में अब तक यह शेयर 35 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है.
शेयर बाजार में मंगलवार को खरीदारी है. बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों का सपोर्ट मिल रहा. इसके चलते सेंसेक्स करीब 300 अंक ऊपर 73,900 का लेवल पार कर लिया है. निफ्टी में भी 80 अंकों की मजबूती है. चौतरफा खरीदारी में रियल्टी स्टॉक्स सबसे ज्यादा तेजी है. इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 560 अंक ऊपर 73,648 पर बंद हुआ था.
ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने Canara Bank को 2-3 दिन के नजरिए से टेक्निकल पिक चुना है. टारगेट 635 रुपये रखा है. 22 अप्रैल 2024 को शेयर का भाव 600 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में 6-7 फीसदी का अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है. इस शेयर का 52 वीक का हाई 620 और लो 291 है.
Canara Bank ने बीते एक साल में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. सालभर में यह शेयर करीब 105 फीसदी उछल चुका है. पिछले 6 महीने में इस शेयर में 70 फीसदी का उछाल है. 2024 में अबतक शेयर 35 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. जबकि पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 3 फीसदी उछल चुका है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 1.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)