Sharekhan 5 top Stocks to Buy: शेयर बाजार में तेजी के बीच लंबी अवधि के नजरिए से अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों में निवेश का मौका है. बाजार पर ग्लोबल और घरेलू सेंटीमेंट्स का असर देखा जा रहा है. इनके बीच ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने मजबूत फंडामेंटल वाले 5 शेयरों में अगले 1 साल के नजरिए से BUY की सलाह दी है. इनमें Mrs Bectors Food, IPCA, PNC Infra, M&M, Birlasoft शामिल हैं. इनमें निवेशकों को 38 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है.