Top Stocks to Buy: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बिकवाली है. निफ्टी और सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. ऐसे बाजार में अगर आप पोर्टफोलियो में तगड़े क्वालिटी वाले स्टॉक्स शामिल करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 5 स्टॉक्स पर खरीदारी की राय दी है. ये शेयर लंबी अवधि में करीब 25% तक का मजबूत रिटर्न दे सकते हैं.