Stocks to buy: भारतीय शेयर बाजारों में ग्लोबल सेंटीमेंट्स के चलते उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ग्लोबल सेंटीमेंट्स के साथ-साथ घरेलू फैक्टर्स बाजार पर असर डाल रहे हैं. पिछले सेशन (6 मार्च) को भारतीय बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे. कंपनियों के नतीजों के साथ-साथ कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई कंपनियों के शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउस शेयरखान ने (Sharekhan) ने अपने इन्वेस्टमेंट आइडिया में ऐसे ही 5 स्टॉक्स को शामिल किया है. ब्रोकरेज ने इन शेयरों में 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से आगे 35 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने का मिल सकता है.