Stocks to buy: दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. इसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखा जा रहा है. बीते हफ्ते घरेलू शेयरों बाजारों में आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही. 5 दिन के सेशन में सेंसेक्स 353 और निफ्टी 157 अंक टूटा. इस बीच, कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों के दम पर कुछ स्टॉक निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने लॉन्ग टर्म के लिए अपने इन्वेस्टमेंट आइडिया में 5 क्वालिटी स्टॉक्स को शामिल किया है. इन शेयरों में अगले 12 महीने में मौजूदा भाव से करीब 31 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने का मिल सकता है.