Stocks to Buy: शेयर बाजार में ग्लोबल संकेतों और नतीजों के दम पर एक्शन है. बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा. इस तरह के सेंटीमेंट में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी का मौका है. घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 5 शेयरों पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज ने 1 साल की अवधि के लिए इन दमदार फंडामेंटल शेयरों में निवेश की राय दी. इन शेयरों में Cyient, Zomato, Ashok Leyland, BOB और Exide Inds के शेयर शामिल हैं.