&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजार में अभी दोनों तरह का एक्शन दिख रहा है. निचले स्तरों पर खरीदारी की जा रही है, जबकि ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग भी किया जा रहा है. फरवरी महीने में बाजार का बहुत बुरा हाल हो गया था. जनवरी के अंत में अदानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी और 1 फरवरी को बजट पेश किया गया. दोनों फैक्टर्स का बाजार पर बड़ा असर दिखा. आइए जानते हैं कि म्यूचुअल फंड्स ने फरवरी में कहां दांव लगाया है. लार्ज कैप में उनकी टॉप-5 खरीदारी पर गौर करें तो टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, GAIL जैसे प्रमुख स्टॉक्स हैं.
ICICI Direct की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी महीने में म्यूचुअल फंड हाउसेस ने लार्ज कैप कैटिगरी में सबसे ज्यादा Tech Mahindra में खरीदार की. इस कंपनी में 13699 करोड़ की खरीदारी की गई. जनवरी मे भी कुल 11511 करोड़ की खरीदारी की गई थी. दो महीने में फंड हाउसेस ने 25210 करोड़ की खरीदारी की है.
फरवरी में Tata Motors में 11863 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई. जनवरी में भी 11609 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई थी. इस तरह कुल 23472 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई.
LTIMindtree में फरवरी में 9410 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई. जनवरी में 8053 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई थी. इस तरह कुल 17463 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई.
GAIL India में कुल 5800 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई. जनवरी में गेल इंडिया में 4809 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई थी. इस तरह कुल 10609 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई.
Interglobe Aviation Ltd यानी इंडिगो में 5692 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे गए. जनवरी में 4989 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई थी. इस तरह कुल 10681 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें