&format=webp&quality=medium)
Sensex top 10 Companies Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,85,320.49 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ. सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,404.45 अंक या 1.89 फीसदी चढ़ गया. सेंसेक्स शुक्रवार को 75,636.50 अंक के दिन में अपने कारोबार के सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया.
समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई. सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 61,398.65 करोड़ रुपए बढ़कर 20,02,509.35 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. एचडीएफसी बैंक ने सप्ताह के दौरान 38,966.07 करोड़ रुपए जोड़े और इसका बाजार मूल्यांकन 11,53,129.36 करोड़ रुपए हो गया है. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 35,135.36 करोड़ रुपए बढ़कर 6,51,348.26 करोड़ रुपए हो गई.
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,921.42 करोड़ रुपए बढ़कर 7,87,838.71 करोड़ रुपए पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 9,985.76 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 5,56,829.63 करोड़ रुपए हो गया. इन्फोसिस की बाजार हैसियत 8,821.99 करोड़ रुपए बढ़कर 6,08,198.38 करोड़ रुपए रही. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 6,916.57 करोड़ रुपए बढ़कर 7,39,493.34 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 903.31 करोड़ रुपए जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 7,95,307.82 करोड़ रुपए हो गया.
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 271.36 करोड़ रुपए बढ़कर 13,93,235.05 करोड़ रुपए हो गया. इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 436.97 करोड़ रुपए घटकर 5,44,458.70 करोड़ रुपए रह गया.शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, एलआईसी, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा.