Sensex इस हफ्ते 377 अंक फिसला, ये रहे टॉप-3 गेनर्स; मार्केट कैप 70312 करोड़ रुपए बढ़ा

Sensex में इस हफ्ते 377 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स की टॉप-10 में 3 कंपनियों का मार्केट कैप 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ा. जानिए टॉप मार्केट गेनर कौन रही.
Sensex इस हफ्ते  377 अंक फिसला, ये रहे टॉप-3 गेनर्स; मार्केट कैप 70312 करोड़ रुपए बढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच बीते सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से तीन का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 70,312.7 करोड़ रुपए बढ़ गया जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही. पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ की स्थिति में रहीं. हालांकि शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को नुकसान का सामना करना पड़ा. इन सात कंपनियों का संयुक्त रूप से घाटा 68,783.2 करोड़ रुपए रहा.

Sensex में 377 अंकों की गिरावट रही

एक सप्ताह पहले रिकॉर्डतोड़ तेजी हासिल करने के बाद बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स के लिए पिछला हफ्ता मुनाफावसूली का जोर रहने से 376.79 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट लेकर आया. हालांकि देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन इस अवधि में 47,021.59 करोड़ रुपए बढ़कर 17,35,194.85 करोड़ रुपए हो गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

HUL का मार्केट कैप 12241 करोड़ रुपए बढ़ा

हिंदुस्तान यूनिलीवर का भी इस दौरान मूल्यांकन 12,241.37 करोड़ रुपए बढ़कर 6,05,043.25 करोड़ रुपए हो गया. एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 11,049.74 करोड़ रुपए बढ़कर 12,68,143.20 करोड़ रुपए हो गया. हालांकि आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,235.29 करोड़ रुपए घटकर 6,97,095.53 करोड़ रुपए रह गया. टीसीएस का मूल्यांकन 12,715.21 करोड़ रुपए घटकर 13,99,696.92 करोड़ रुपए और एसबीआई का मूल्यांकन 10,486.42 करोड़ रुपए घटकर 5,68,185.42 करोड़ रुपए रह गया.

Infosys का मार्केट कैप 7159 करोड़ रुपए घटा

इन्फोसिस का पूंजीकरण 7,159.5 करोड़ रुपए घटकर 6,48,298.04 करोड़ रुपए और आईटीसी का मूल्यांकन 3,991.36 करोड़ रुपए घटकर 5,67,645.03 करोड़ रुपए रह गया. इस दौरान भारती एयरटेल का मूल्यांकन 2,108.17 करोड़ रुपए घटकर 5,56,134.58 करोड़ रुपए और एलआईसी का 2,087.25 करोड़ रुपए घटकर 5,01,635.57 करोड़ रुपए रह गया.

मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 कंपनियां

शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का अपना स्थान बरकरार रखा. उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एयरटेल और एलआईसी रहीं.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6