SEBI का बड़ा एक्शन, अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस के कारण 2 कंपनी और 7 लोगों पर 2.46 करोड़ का जुर्माना लगाया

मार्केट रेग्युलेटर SEBI ने अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस के कारण 2 कंपनी और इसके 7 प्रमोटर्स को बाजार से 18 महीने के लिए बैन कर दिया. इसके अलावा कुल 2.46 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
SEBI का बड़ा एक्शन, अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस के कारण 2 कंपनी और 7 लोगों पर 2.46 करोड़ का जुर्माना लगाया

कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर SEBI ने 2 कंपनी और 7 इंडिविजिुअल्स के खिलाफ 2.46 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. इंडिविजुअल्स में दोनों कंपनियों के प्रमोटर भी शामिल हैं. रेग्युलेटर ने गिरिश तलवाकर, प्रशांत तलवाकर, मधुकर तलवाकर, विनायक गांवडे, अनंत गांवडे, हर्षा भटकल और गिरिश नायक को अलग-अलग अवधि के लिए मार्केट से बैन भी किया है.

किन लोगों के खिलाफ एक्शन?

SEBI ने जिन दो कंपनियों के खिलाफ यह एक्शन लिया है उनके नाम Talwalkars Better Value Fitness Ltd और Talwalkars Healthclubs Ltd है. गिरिश तलवाकर, प्रशांत तलवाकर, मधुकर तलवाकर, विनायक गांवडे, अनंत गांवडे, हर्षा भटकल इन दोनों कंपनियों के प्रमोटर्स हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस के कारण बैन

मार्केट रेग्युलेटर का यह एक्शन फ्रॉड एंड अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस के कारण लगाया गया है. SEBI ने इस नियम की अवहेलना के कारण गिरिश तलवाकर, प्रशांत तलवाकर, अनंत गांवडे और हर्षा भटकल पर 36-36 लाख का जुर्माना लगाया है. विनायक गांवडे और मुधकर तलवाकर पर 24-24 लाख का जुर्माना लगाया गया है. 18 लाख का जुर्माना गिरिश नायक और 12 लाख का जुर्माना Talwalkars Healthclubs Ltd पर लगाया गया है.

18 महीने के लिए बैन किया गया

सातों लोगों को बाजार से 18 महीने के लिए बैन कर दिया गया है. इसके अलावा किसी भी लिस्टेड कंपनी से एसोसिएट होने से भी रोक दिया गया है. दरअसल सेबी को अगस्त-अक्टूबर 2019 के बीच कई बार इनलोगों के खिलाफ शिकायत मिली थी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6