बीते हफ्ते SBI के निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान, जानें टॉप-10 कंपनियों का क्या रहा हाल

बीते हफ्ते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप सबसे ज्यादा घटा. इसी हफ्ते बैंक ने जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया है जो अच्छा रहा है. जानें टॉप-10 कंपनियों का क्या हाल रहा.
बीते हफ्ते SBI के निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान, जानें टॉप-10 कंपनियों का क्या रहा हाल

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,09,947.86 करोड़ रुपए घट गया. इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान हुआ. पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 438.95 अंक या 0.66 फीसदी की गिरावट हुई. शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहे, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि हुई.

SBI का मार्केट कैप 38197 करोड़ रुपए घटा

एसबीआई का मूल्यांकन 38,197.34 करोड़ रुपए घटकर 5,11,603.38 करोड़ रुपए रह गया. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 17,201.84 करोड़ रुपए घटकर 6,79,293.90 करोड़ रुपए हो गया. आईटीसी का मूल्यांकन 16,846.18 करोड़ रुपए घटकर 5,66,886.01 करोड़ रुपए और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 14,366.34 करोड़ रुपए घटकर 4,32,932.18 करोड़ रुपए रह गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

इंफोसिस और HDFC Bank का मार्केट कैप बढ़ा

सप्ताह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 11,806 करोड़ रुपए कम होकर 16,98,270.74 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 9,069.42 करोड़ रुपए घटकर 5,98,299.92 करोड़ रुपए था. हालांकि, इस सप्ताह टीसीएस का मूल्यांकन 31,815.45 करोड़ रुपए बढ़कर 12,59,555.25 करोड़ रुपए हो गया. इसके अलावा इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन भी बढ़ा.

जानें टॉप-10 कंपनियां कौन हैं

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है. इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6