&format=webp&quality=medium)
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल ये शेयर कमाई कराने का हैं तैयार. (reuters)
Rakesh Jhunjhunwala Portfolio Stocks: बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की हमेशा नजर रहती है. अभी सितंबर तिमाही के लिए अर्निंग सीजन चल रहा है और कंपनियां अपने फाइनेंशियल रिजल्ट जारी कर रही हैं. इस तिमाही में भारत के वॉरेन बफे कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला की पसंदीदा कंपनियों में से कुछ ने जोरदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान कंपनियों का मुनाफा 10 गुना तक बढ़ गया है. वहीं कुछ ने अपने तिमाही नतीजों से आगे के लिए मजबूत ग्रोथ की उम्मीद जताई है. फिलहाल नतीजों के बाद कुछ कंपनियों के फंडामेंटल मजबूत हुए हैं और उनके शेयरों में ब्रोकरेज हाउस ने निवेश की सलाह दी है. इनमें SAIL, Escorts, Federal Bank और Lupin जैसे स्टॉक शामिल हैं.
मेटल स्टॉक SAIL में ब्रोकरेज हाउस जेपी मार्गन ने निवेश की सलाह दी है और शेयर के लिए टारगेट 150 रुपये से बढ़ाकर 165 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज हाउस ने FY23-24 के एि ग्रोथ अनुमान 7%-21% बढ़ा दिया है. सितंबर तिमाही में SAIL का मुनाफा सालाना आधार पर 10 गुना बढ़कर 4339 करोड़ रुपये के करीब रहा है. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 437 करोड़ रुपये के करीब मुनाफा हुआ था. सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 27007 करोड़ रुपये रहा है जो एक साल पहले की समान तिमाही में 17098 करोड़ रुपये के करीब था.
ब्रोकरेज हाउस ICICI Direct ने Escorts में निवेश की सलाह दी है और शेयर के लिए टारगेट 1900 रुपये कर दिया है. शेयर का करंट प्राइस 1552 रुपये है. यह कंपनी भारत की चौथी बड़ी ट्रैक्टर मेकिंग है. वहीं यह रेलवे स्पेस में डोमेस्टिक कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट भी बनाती है. ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी का पिछले 5 साल की CAGR ग्रोथ 44.9 फीसदी रही है. कंपनी के पास कैपिटल की कमी नहीं है. कंपनी के नतीजों से रिकवरी के संकेत मिले हैं. सितंबर तिमाही में Escorts का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1654 करोड़ से बढ़कर 1674 करोड़ रुपये रहा है0 कंपनी का मुनाफा 173.47 करोड़ रहा है जो सालाना आधार पर 24 फीसदी कम है. Escorts की ट्रैक्टर सेल्स 21,073 यूनिट रही है.
ब्रोकरेज हाउस ICICI Securities ने Federal Bank में निवेश की सलाह दी है और शेयर के लिए 125 रुपये क टारगेट दिया है. शेयर का करंट प्राइस 99 रुपये है. सितंबर तिमाही में Federal Bank का मुनाफा 50 फीसदी बढ़कर 460 करोड़ रुपये रहा है. पिछले साल की समान तिमाही में यह 308 करोड़ रुपये के करीब था. बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम 7 फीसदी बढ़कर 1479.42 करोड़ रुपये रहा है. यह एक साल पहले की समान तिमाही में 1380 करोड़ रुपये के करीब था.
ब्रोकरेज हाउस शेयरखान ने Lupin में निवेश की सलाह दी है और स्टॉक के लिए टारगेट 1210 रुपये का रखा है. स्टॉक का करंट प्राइस 946 रुपये है. ब्रोकरेज हाउस CLSA ने भी शेयर में आउटपरॉम की रेटिंग दी है, लेकिन शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर 950 रुपये कर दिया है. Lupin का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 6.7 फीसदी बढ़कर 4003.4 करोड़ रुपये रहा है. EBITDA 36.7 फीसदी घटकर 628.5 करोड़ रुपये रहा है, जबकि EBITDA मार्जिन 15.7 फीसदी रहा है.
(Disclaimer: यहां शेयर में निवेश को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह जी बिजनेस के निजी विचार नहीं हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)