100 सबसे अमीरों में शुमार दमानी का दमदार पोर्टफोलियो- नेटवर्थ पहुंची 1 लाख 58 हजार करोड़, देखें स्टॉक लिस्ट
Radhakishan Damani Latest portfolio: पिछले कुछ समय में दमानी के शेयरों ने जबरदस्त रिटर्न दिया है. उनकी टिप्स को बाजार में फोलो किया जाता है. आइये देखते हैं उनका मजबूत पोर्टफोलियो
Radhakishan Damani Latest portfolio: शेयर बाजार (Stock Market) में पैसों का अंबार लगता है. दलाल स्ट्रीट ही वो जगह है, जहां कोई सपने बुनता है तो कोई भुनाता है. किसी को बाजार रास आ जाता है तो कोई लौटकर अपने घर जाता है. लेकिन, जिसे रास आ गया, वो रातों-रात अरबपति बन जाता है. एक शख्स की कहानी (Damani ki Kahani) भी ऐसी ही है. रातों-रात उनकी संपत्ति 100 फीसदी तक बढ़ गई. राधाकिशन दमानी बाजार में इनका नाम बड़े अदब से लिया जाता है.
भारत के रिटेल किंग
भारत के रिटेल किंग के नाम से मशहूर दमानी दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के भी गुरु हैं. शेयर बाजार में उनकी टिप्स को फोलो किया जाता है. खुद राकेश झुनझुनवाला भी उनकी टिप्स लेते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी उनका पोर्टफोलियो पढ़ा है? कौन-कौन से शेयर हैं, कितने शेयर हैं, उनकी वैल्यू कितनी है और किस कंपनी में कितनी हिस्सेदारी है? आइये जानते हैं राधाकिशन दमानी के पोर्टफोलियों में कौन से शेयर हैं, जो बनाते हैं उन्हें मालामाल...
Zee Business Hindi Live यहां देखें
1 लाख 58 हजार करोड़ रुपए की नेटवर्थ
TRENDING NOW
राधाकृष्ण दमानी भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं. उनकी नेटवर्थ 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है. उनकी लिस्टेड सुपरमार्केट चैन एवेन्यू सुपरमार्ट्स देशभर में 221 DMart स्टोर्स का संचालन करती है. DMart के फाउंडर राधाकिशन दमानी रिटेल बिजनेस के किंग माने जाते हैं. लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शेयर बाजार में निवेशक के तौर पर की थी. लेकिन एक आइडिया आया और महज 24 घंटे में उनकी किस्मत बदल गई.
STOCK | HOLDER NAME | HOLDING VALUE (RS.) | QTY HELD | JUN 2021 CHANGE % | JUN 2021 HOLDING % | MAR 2021 % |
---|---|---|---|---|---|---|
3M India Ltd. | BRIGHT STAR INVESTMENTS PVT LTD, BRIGHT STAR... | 402.8 Cr | 166,700 | 0% | 1.5% | 1.5% |
Advani Hotels & Resorts (India) Ltd. | RADHAKISHAN DAMANI | - | - | - | - | - |
Andhra Paper Ltd. | Bright Star Investments Pvt. Ltd, Bright Star... | 13.2 Cr | 500,000 | 0% | 1.3% | 1.3% |
Astra Microwave Products Ltd. | RADHAKISHAN S DAMANI | 16.0 Cr | 896,387 | 0% | 1.0% | 1.0% |
Avenue Supermarts Ltd. | Shrikantadevi Radhakishan Damani, Radhakishan... | 140,543.1 Cr | 422,159,156 | 0% | 65.2% | 65.2% |
BF Utilities Ltd. | Radhakishan Shivkishan Damani | 23.1 Cr | 491,000 | Filing Awaited | - | 1.3% |
Blue Dart Express Ltd. | Bright Star Investments Pvt Ltd | 276.2 Cr | 465,770 | Filing Awaited | - | 2.0% |
Camlin Fine Sciences Ltd. | Bright Star Investments Pvt. Ltd. | - | - | - | - | - |
Delta Corp Ltd. | RADHAKISHAN S DAMANI | - | - | - | - | - |
Foods & Inns Ltd. | RADHAKRISHAN S DAMANI | - | - | Below 1% | - | 4.7% |
India Cements Ltd. | RADHAKISHAN S DAMANI & GOPIKISHAN S DAMANI,... | 757.9 Cr | 39,277,768 | Filing Awaited | - | 12.7% |
Jubilant Foodworks Ltd. | Derive Trading And Resorts Private Limited | - | - | - | - | - |
Kaya Ltd. | Radhakishan S Damani | - | - | - | - | - |
Mangalam Organics Ltd. | Radhakishan S Damani | 14.9 Cr | 186,187 | 0% | 2.2% | 2.2% |
Metropolis Healthcare Ltd. | Bright Star Investments Pvt Ltd, Bright Star... | 250.8 Cr | 891,274 | Filing Awaited | - | 1.7% |
Prozone Intu Properties Ltd. | Radhakishan Damani | 6.7 Cr | 1,925,000 | Filing Awaited | - | 1.3% |
Simplex Infrastructures Ltd. | RADHAKISHAN S DAMANI | - | - | - | - | - |
Spencer's Retail Ltd. | Radhakishan S Damani | - | - | - | - | - |
Sundaram Finance Holdings Ltd. | BRIGHT STAR INVESTMENT PRIVATE LIMITED | 20.1 Cr | 2,630,434 | Filing Awaited | - | 1.7% |
Sundaram Finance Ltd. | BRIGHT STAR INVESTMENTS PRIVATE LIMITED, Bright... | 695.9 Cr | 2,630,434 | Filing Awaited | - | 2.4% |
Trent Ltd. | Derive Trading And Resorts Private Limited, DERIVE... | 497.4 Cr | 5,421,131 | 0% | 1.5% | 1.5% |
TV18 Broadcast Ltd. | Bright Star Investments Pvt Ltd, Bright Star... | - | - | - | - | - |
United Breweries Ltd. | DERIVE TRADING AND RESORTS PRIVATE LIMITED | 461.0 Cr | 3,244,109 | 0.0% | 1.2% | 1.2% |
VST Industries Ltd. | Derive Trading and Resorts Private Limited, Bright... | 1,684.3 Cr | 4,657,118 | 0% | 30.2% | 30.2% |
रातों-रात करोड़पति बने दमानी
राधाकिशन दमानी ने शेयर बाजार में अपनी शुरूआत 1980 के दशक में की थी. लेकिन उनकी कंपनी D-Mart का IPO 2017 में आया था. 20 मार्च 2017 तक राधाकिशन दमानी सिर्फ एक रिटेल कंपनी के मालिक थे, लेकिन 21 मार्च की सुबह जैसे उन्होंने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की घंटी बजाई, वैसे ही उनकी संपत्ति 100 फीसदी तक बढ़ गई. 21 मार्च की सुबह जब D-Mart का IPO शेयर बाजार में लिस्ट हुआ तो उनकी संपत्ति, कई अमीर घरानों से ज्यादा हो गई. डीमार्ट का शेयर 604.40 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि इश्यू प्राइस 299 रुपये रखा गया था. यह 102 फीसदी का रिटर्न है. पिछले 13 साल में लिस्टिंग के दिन किसी शेयर की कीमत में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई थी.
मिस्टर व्हाइट एंड व्हाइट
राधाकिशन दमानी वह हमेशा सफेद कपड़े पहनते हैं और शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों के बीच 'मिस्टर व्हाइट एंड व्हाइट' के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने 1999 में रिटेल बिजनेस शुरू किया था, ये वह वक्त था जब कुमार मंगलम बिड़ला और फ्यूचर ग्रुप के किशोर बियानी के कदम इस सेक्टर में आए भी नहीं थे.
कैसे करते हैं शेयर बाजार से कमाई?
दमानी के मुताबिक, किसी भी कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसकी वित्तीय स्थिति जरूर देख लें. देख लें कि कहीं कंपनी पर ज्यादा कर्ज तो नहीं है. किसी भी शेयर में छोटी अवधि के लिए पैसा लगाने से बचें. एक सेक्टर के बजाए हर सेक्टर के अच्छे शेयरों पर नजर रखें. शेयर खरीदने से पहले तय कर लें कि उन्हें कब बेचा जाए. बाजार में आने के पहले यह जरूर तय कर लें कि आपको कितनी रकम के साथ निवेश करना है.
12:09 PM IST