सोमवार को बाजार में शानदार तेजी के साथ कारोबार किया. कल के कारोबार के बाद सेंसेक्स 236 अंक चढ़कर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी में भी शानदार तेजी रही थी. तो इस समय अगर आप बाजार से पैसा निकालना या लगाना चाहते हैं तो यह समय काफी अच्छा है. ज़ी बिज़नेस की रिसर्च टीम ने आपके लिए चुनकर 20 शेयर निकाले हैं, जिनमें शानदार एक्शन देखने को मिल सकता है. इसमें खरीदारी और बिकवाली दोनों ही कैटेगिरी के शेयर्स हैं. पैसा लगाने से पहले जान ले कहां निवेश करना सुरक्षित रहेगा.