Stock to buy: शेयर बाजार में जारी उठापठक के बीच कंपनियों के अर्निंग सीजन में बेहतर नतीजे और कॉरपोरेट डेवलपमेंट के दम पर कई स्टॉक आकर्षक नजर आ रहे हैं. बेहतर बिजनेस आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस ब्रोकरेज हाउस इन शेयरों में निवेश की सलाह दे रहे हैं. यहां ऐसे 5 स्टॉक्स की बात कर रहे हैं, जिनमें ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में आगे करंट प्राइस से 60 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.
1/5Dwarikesh Sugar के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 145 रुपये का है. 5 मई 2022 को शेयर का भाव 124 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 21 रुपये या करीब 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5सोनाटा सॉफ्टवेयर लिमिटेड के स्टॉक पर ICICI डायरेक्ट ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 900 रुपये का है. 5 मई 2022 को शेयर का भाव 677 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 223 रुपये या करीब 33 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Newgen सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में एडलवाइस ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 750 रुपये का है. 5 मई 2022 को शेयर का भाव 469 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 281 रुपये या करीब 60 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में IDBI कैपिटल ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 3,970 रुपये का है. 5 मई 2022 को शेयर का भाव 3,272 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 698 रुपये या करीब 21 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Eris लाइफसाइंसेस लिमिटेड के शेयर में मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 870 रुपये का है. 5 मई 2022 को शेयर का भाव 670 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 200 रुपये या करीब 30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)