Stock to buy: दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखा जा रहा है. इस बीच कंपनियों के अर्निंग सीजन में बेहतर नतीजे और कॉरपोरेट डेवलपमेंट के दम पर कई स्टॉक आकर्षक नजर आ रहे हैं. बेहतर बिजनेस आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने कुछ शेयरों में निवेश की सलाह दे रहे हैं. इनमें आगे करंट प्राइस से 39 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है. इस स्टॉक्स में 1 साल से ज्यादा के नजरिए से खरीदारी की राय है.
1/5Dalmia Bharat लिमिटेड के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1915 रुपये का है. 19 मई 2022 को शेयर का भाव 1,372 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 540 रुपये या करीब 39 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Devyani International लिमिटेड के स्टॉक पर मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 210 रुपये का है. 19 मई 2022 को शेयर का भाव 151 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 59 रुपये या करीब 39 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Gland Pharma लिमिटेड के शेयर में मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 4040 रुपये का है. 19 मई 2022 को शेयर का भाव 3,111 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 929 रुपये या करीब 30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Mphasis लिमिटेड के शेयर में मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 3200 रुपये का है. 19 मई 2022 को शेयर का भाव 2,453 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 747 रुपये या करीब 31 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Bharat Electronics लिमिटेड के शेयर में मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 280 रुपये का है. 19 मई 2022 को शेयर का भाव 228 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 60 रुपये या करीब 26 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)