गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव, जारी हो गई नई कीमतें

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को आम जनता को राहत दी है. आज राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल के भाव स्थिर बने हुए हैं.
गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव, जारी हो गई नई कीमतें

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 82.08 रुपए है. (Image:Reuters)

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को आम जनता को राहत दी है. आज राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल के भाव स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 82.08 रुपए और डीजल का रेट 73.27 रुपए है. बता दें शनिवार को डीजल के भाव में 13 पैसे की कटौती हुई थी. आइए चेक करें अपने शहर में एक लीटर का भाव-

चेक करें 6 सितंबर 2020 को पेट्रोल-डीजल का भाव -

शहर का नामडीजल(रुपए/लीटर)पेट्रोल (रुपए/लीटर)
दिल्ली73.2782.08
कोलकाता76.7783.57
मुंबई79.8188.73
चेन्नई78.5885.04
Add Zee Business as a Preferred Source

1.67 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल
IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 3 सितंबर को डीजल के भाव में 16 पैसे तक की कटौती हुई थी. बता दें लगभग 31 दिनों की स्थिरता के बाद कल डीजल का भाव में बदलाव आया था. इसके अलावा 16 अगस्त से पेट्रोल के भाव बढ़ना शुरू हुए हैं, लेकिन बीच में कुछ-कुछ दिन पेट्रोल की कीमत स्थिर भी रही है. लेकिन ऐसा सिर्फ 3 बार हुआ है. बता दें 16 अगस्त से अब तक राजधानी में पेट्रोल 1.67 रुपए तक महंगा हो चुका है.

इस तरह चेक करें 42 शहरों का भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

हर दिन 6 बजे जारी होते हैं नए रेट्स
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6