आज ये हैं आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव, देखें रेट चार्ट

पेट्रोल (Petrol Price today) और डीजल (Diesel Price today) के दाम में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कच्चे तेल (Crude Oil) में सोमवार को करीब 3 फीसदी की गिरावट आई थी.
आज ये हैं आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव, देखें रेट चार्ट

कच्चे तेल (Crude Oil) में सोमवार को करीब 3 फीसदी की गिरावट आई थी. (Dna)

पेट्रोल (Petrol Price today) और डीजल (Diesel Price today) के दाम में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कच्चे तेल (Crude Oil) में सोमवार को करीब 3 फीसदी की गिरावट आई थी. चीन में कोरोनावायरस (Corona Virus) का प्रकोप गहराने और इसका प्रभाव दूसरे देशों पर भी होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास को लेकर बनी चिंता के कारण कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को फिर 56 डॉलर प्रति बैरल से नीचे तक लुढ़का जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) का 52 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ था.

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने बताया, "कोरोनावायरस का संक्रमण चीन के अलावा अन्य देशों में भी फैलने के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था का आउटलुक कमजोर माना जा रहा है, जिसके कारण कच्चे तेल के दाम में फिर गिरावट आई है क्योंकि आर्थिक गतिविधियां कमजोर रहने से तेल की खपत मांग कमजोर रह सकती है."

अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (ICE) पर ब्रेंट क्रूड के मई अनुबंध में सोमवार को 1.60 डॉलर यानी 2.76 फीसदी की गिरावट के साथ 56.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले ब्रेंट क्रूड का भाव 55.99 डॉलर तक लुढ़का.

Add Zee Business as a Preferred Source

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर डब्ल्यूटीआई के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र से 2.64 फीसदी की कमजोरी के साथ 51.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक

शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली72.01 रुपये64.70 रुपये
कोलकाता74.65 रुपये67.02 रुपये
मुंबई77.67 रुपये67.80 रुपये
चेन्नई74.81 रुपये68.32 रुपये

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 72.01 रुपये, 74.65 रुपये, 77.67 रुपये और 74.81 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ था. इससे पहले लगातार दो दिन पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी.

चारों महानगरों में डीजल का भाव भी स्थिरता के साथ क्रमश: 64.70 रुपये, 67.02 रुपये, 67.80 रुपये और 68.32 रुपये प्रति लीटर बना हुआ था. एक दिन पहले डीजल के दाम में मामूली वृद्धि दर्ज की गई थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6