Petrol-Diesel Price Today: नई रेट लिस्ट जारी, आपके शहर में 1 Lt तेल डलवाने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे? तुरंत चेक करें

पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों की बात करें तो आज भी कोई राहत नहीं मिली है. आखिरी बार 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था लेकिन उसके बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Petrol-Diesel Price Today: नई रेट लिस्ट जारी, आपके शहर में 1 Lt तेल डलवाने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे? तुरंत चेक करें

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं. हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. अगर पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है लेकिन अगर कोई संशोधन नहीं हुआ है तो कीमतें वही रहती हैं. 25 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है लेकिन 25 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आज भी नहीं मिली राहत!

पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों की बात करें तो आज भी कोई राहत नहीं मिली है. आखिरी बार 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था लेकिन उसके बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि यहां आप दिल्ली समेत अलग-अलग शहरों की जानकारी ले सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो ये 94.72 रुपए है और डीजल प्रति लीटर 87.62 रुपए है. इसके अलावा मुंबई में प्रति लीटर की कीमत 103.94 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 89.97 रुपए है. वहीं कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का भाव 90.76 रुपए है. आखिर में चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है.

दूसरे शहरों का हाल

बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.66 87.76
गुरुग्राम 94.98 87.85
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.42 92.27

रोज सुबह अपडेट होती हैं कीमत

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6