&format=webp&quality=medium)
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 64.70 रुपये, 67.02 रुपये, 67.80 रुपये और 68.32 रुपये प्रति लीटर हो गई.
तेल कंपनियों ने एक दिन के विराम के बाद रविवार को फिर डीजल के दाम (Diesel Price) में कटौती करके उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत दी, लेकिन पेट्रोल के भाव (Petrol Price) में लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं किया. डीजल का दाम दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर घट गया है, लेकिन पेट्रोल की कीमत लगातार पांचवें दिन स्थिर बनी हुई है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 64.70 रुपये, 67.02 रुपये, 67.80 रुपये और 68.32 रुपये प्रति लीटर हो गई.
वहीं, पेट्रोल का दाम चारों महानगरों में बिना किसी बदलाव के क्रमश: 71.94 रुपये, 74.58 रुपये, 77.60 रुपये और 74.73 रुपये प्रति लीटर पर बना बना हुआ है.
शुक्रवार को हुई थी पेट्रोल में कटौती
14 फरवरी को पेट्रोल के दामों में कटौती हुई थी. शुक्रवार को दिल्ली में एक लीटर (petrol price in Delhi) का पेट्रोल का रेट 71.94 रुपए था. राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली थी. कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 74.58 रुपए और डीजल की कीमत 67.09 रुपए प्रति लीटर था.
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.