मदर्स-डे स्पेशल: 'सुपर मॉम सुपर शेयर', यहां पैसा लगाने पर मिल सकता है जबरदस्त रिटर्न
मदर्स-डे पर जी बिजनेस की टीम ने 'सुपर मॉम, सुपर शेयर' निकाले हैं, ये शेयर सुपर मॉम की तरह, सुपर साबित हो सकते हैं.
जी बिजनेस के साथ आप भी फायदे वाला मदर्स डे मना सकते हैं.
![मदर्स-डे स्पेशल: 'सुपर मॉम सुपर शेयर', यहां पैसा लगाने पर मिल सकता है जबरदस्त रिटर्न](http://cdn.zeebiz.com/hindi/sites/default/files/styles/zeebiz_850x478/public/2019/05/10/11584-super-mom-super-share.jpg)
जी बिजनेस के साथ आप भी फायदे वाला मदर्स डे मना सकते हैं.
शेयरों में निवेश कब करना सही होता है? क्या निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलेगा? कहीं आपका पैसा डूब तो नहीं जाएगा. ऐसे कई सवाल निवेशक के मन में होते हैं. ऐसे निवेशकों के लिए बेहतर है कि वो खास दिनों पर पैसा लगाएं. लेकिन, इसके लिए भी जरूरी है कि पैसा उन कंपनियों में लगाया जाए, जहां से बेहतर रिटर्न की उम्मीद हो. इसके लिए खास मदर्स-डे पर जी बिजनेस की टीम ने 'सुपर मॉम, सुपर शेयर' निकाले हैं, ये शेयर सुपर मॉम की तरह, सुपर साबित हो सकते हैं.
इन शेयरों में निवेश आपके पोर्टफोलियो में चार चांद लगा देगा. साथ ही बेहतरीन रिटर्न भी मिलने की उम्मीद है. मदर्स-डे 12 मई को है. जी बिजनेस के साथ आप भी फायदे वाला मदर्स डे मना सकते हैं. आइये जानते हैं कौन से हैं वो SUPER MOM, SUPER SHARE...
1. BF इन्वेस्टमेंट
कल्याणी ग्रुप की प्योर होल्डिंग कंपनी है. BF यूटिलिटीज से इन्वेस्टमेंट कारोबार डीमर्ज करके कंपनी बनी थी. कंपनी में प्रोमोटर की हिस्सेदारी 73.38% है.
TRENDING NOW
BF इन्वेस्टमेंट की कहां कितनी हिस्सेदारी
कंपनी | होल्डिंग |
कल्याणी स्टील | 39.06% |
ऑटोमोटिव एक्सेल्स | 35.52% |
भारत फोर्ज | 3.35% |
BF यूटिलिटीज | 3.15% |
हिकल | 2.65% |
#MothersDay पर रजत देवगन से जानिए वो कौन सा शेयर है जो #SuperMom की तरह बन सकता है सुपर शेयर।@AnilSinghviZEE @devganrajat9 pic.twitter.com/pToTQcfuHj
— Zee Business (@ZeeBusiness) May 10, 2019
कितनी मजबूत है BF इन्वेस्टमेंट
होल्डिंग वैल्यू | 1725 करोड़ रुपए |
मार्केट कैप | 785 करोड़ रुपए |
डिस्काउंट | 55.5% |
2. बजाज होल्डिंग्स की कहां कितनी हिस्सेदारी
कंपनी | होल्डिंग |
बजाज ऑटो | 33.33% |
बजाज फिनसर्व | 39.23% |
महाराष्ट्र स्कूटर्स | 24% |
कितनी मजबूत है बजाज होल्डिंग्स
होल्डिंग वैल्यू | 77543 करोड रुपए |
मार्केट कैप | 34450 cr |
डिस्काउंट | 55.6% |
3. बॉम्बे बर्मा
वाडिया ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है. 1863 में कंपनी का गठन हुआ, 156 साल पुरानी कंपनी है. बॉम्बे डाइंग और ब्रिटानिया का निवेश पोर्टफोलियो संभालती है. 5 साल में कंपनी ने 1000% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
बॉम्बे बर्मा (होल्डिंग कंपनी)
प्रोमोटर होल्डिंग | 65.93% |
मार्केट कैप | 8226.11 करोड़ रुपए |
कर्ज | 369 करोड़ रुपए |
डिस्काउंट | 77% |
बॉम्बे बर्मा की कहां कितनी होल्डिंग
कंपनी | होल्डिंग वैल्यू | निवेश |
बॉम्बे डाइंग | 15.3% | 349 करोड़ रुपए |
ब्रिटानिया | 50.66% | 37344 करोड़ रुपए |
01:14 PM IST