L&T Finance: कंपनी के सीईओ ने कहा कि हमने तय किया कि हमें अपनी बैलेंस शीट मजबूत रखनी है. ये बात सही है कि फिलहाल पूरे सेक्टर के लिए खराब टाइम चल रहा है. ऐसी स्थिति में किसी भी अच्छी कंपनी की कोशिश होती है कि अपनी बैलेंस शीट की मजबूत सुरक्षा की जाए.
रूरल बिजनेस के एनपीए (NPA) हमेशा सितंबर और मार्च में सबसे अधिक होते हैं और जून और दिसंबर में नीचे आते हैं. (जी बिजनेस)