&format=webp&quality=medium)
IPO Alert: शेयर बाजार में मौजूदा समय में आईपीओ की बहार है. किसी ना किसी दिन कोई ना कोई कंपनी अपना आईपीओ का ऐलान कर रही है. इसी सिलसिले में फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म KFin Technologies भी शेयर बाजार (Share Market) में एंट्री लेने वाली है. कंपनी ने अपने आईपीओ (IPO Alert) के लिए प्राइस बैंड को भी तय कर दिया है. अगले हफ्ते यानी कि सोमवार से निवेशकों को इस आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलेगा. कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है. अगर आप भी शेयर बाजार में किसी अच्छी और दमदार कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए ये एक अच्छा मौका हो सकता है.
कंपनी का आईपीओ अगले सोमवार यानी कि 19 दिसंबर को दस्तक देगा. 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक निवेशकों को इस आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलेगा. यानी कि रिटेल से लेकर हाईनेटवर्थ वाले इन्वेस्टर्स भी 3 दिन तक कंपनी के आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं.
कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 347-366 तय किया है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1500 करोड़ रुपए जुटाने वाली है. पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ये 19 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर से एंकर इन्वेस्टर्स के लिए खुल जाएगा. बता दें कि एंकर निवेशकों के लिए किसी भी कंपनी का आईपीओ रिटेल इन्वेस्टर्स से एक दिन पहले सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाता है.
कंपनी ने अपने बयान में बताया कि ये आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल के लिए खुल रहा है. इसके तहत कंपनी के प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी को कम करते हैं और लोगों से पैसा जुटाते हैं. इस दौरान कंपनी नए शेयर इश्यू नहीं करती, बल्कि प्रमोटर्स के शेयर ही ऑफर फॉर सेल के जरिए इश्यू किए जाते हैं, जहां निवेशक पैसा लगाते हैं.
बता दें कि मौजूदा समय में कंपनी के प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 74.37 फीसदी है. कंपनी का ज्यादातर हिस्सा प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्ट जनरल एटलांटिक के पास है. कोटक महिंद्रा बैंक के पास 9.98 फीसदी की हिस्सेदारी है.
कंपनी ने बताया कि इस आईपीओ का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित रखा गया है. इसके अलावा 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और बाकी 10 फीसदी हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित रखा गया है.
ICICI Securities, Kotak Mahindra Capital Company, JP Morgan India, IIFL Securities और Jefferies India इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. बता दें कि इस कंपनी के शेयर 29 दिसंबर को बाजार में लिस्ट होंगे.