&format=webp&quality=medium)
Gold Silver Price Today: दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की पॉलिसी मीटिंग के बाद अब सोने और चांदी की कीमतें सपाट ट्रेड कर रही. घरेलू वायदा बाजार में सोना 58822 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत 100 रुपए से ज्यादा चढ़ गई है. MCX पर चांदी का रेट 73171 रुपए प्रति किलोग्राम के पास है.
घरेलू वायदा बाजार की तरह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी में सुस्त एक्शन है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1940 डॉलर प्रति ऑन्स के पार पहुंच गया है. इसी तरह चांदी की कीमत भी बढ़कर 23.81 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है.
कुंवरजी के रवि दियोरा ने कहा कि चांदी में तेजी देखने को मिलेगी. इसलिए MCX पर चांदी खरीदने की सलाह है. इसे 72400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. आगे चांदी का भाव 73000 रुपए प्रति किलोग्राम तक जाएगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें