&format=webp&quality=medium)
Gold Silver Price Today: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है. लेकिन बुलियन मार्केट में आई तेजी से जोरदार झटका लग सकता है. क्योंकि वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तगड़ी तेजी है. MCX पर सोने का भाव सवा सौ की उछाल के साथ 58000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है. चांदी में भी जोरदार तेजी दर्ज की जा रही. MCX पर चांदी का भाव भी 350 रुपए चढ़कर 69426 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.
इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज एक्शन है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1890 डॉलर प्रति ऑन्स के करीब ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत भी बढ़कर 22.11 डॉलर प्रति ऑन्स के पास पहुंच गई है.
कुंवरजी के रवि दियोरा ने कहा कि MCX पर सोने के दिसंबर वायदा को खरीदने की सलाह है. इसे 57780 पर खरीदारी करें. इसके लिए 57500 रुपए का स्टॉपलॉस रखें. सोने का भाव 1-2 ट्रेडिंग सेशन में 58500 रुपए का अपसाइड लेवल टच कर सकता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें