&format=webp&quality=medium)
Gold Price Today: बुलियन मार्केट में मंगलवार को भी तेजी जारी है. सोने का भाव रिकॉर्ड हाई के करीब ट्रेड कर रहा. सोने और चांदी में जारी तेजी की वजह अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है. इसके चलते विदेशी बाजारों में सोने की कीमत 2020 के बाद पहली बार 2000 डॉलर के पार टिका हुआ है. इसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा. सोने का रेट आज भी महंगा हो गया है.
घरेलू बुलियन मार्केट लगातार दूसरे दिन तेजी है. MCX पर सोने की कीमत 100 रुपए चढ़ गई है. 10 ग्राम सोने का रेट 63423 रुपए पर पहुंच गया है. बता दें कि गोल्ड का ऑलटाइम हाई 64063 रुपए है. सोने की तरह चांदी की कीमत भी उछल गई है. MCX पर सिल्वर 225 रुपए की मजबूती के साथ 74615 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही.
इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही. कॉमैक्स पर सोने का भाव करीब 7 डॉलर की मजबूती के साथ 2080 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. सिल्वर भी उछलकर 24.17 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही.