&format=webp&quality=medium)
Gold Price Today in India: घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. सोने का भाव 58500 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है. इसी तरह चांदी की कीमत भी करीब 350 रुपए चढ़ गई हैं. MCX पर चांदी का भाव 72300 रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है. सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी की वजह इंटरनेशनल बुलियन मार्केट में मजबूती है.
इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1930 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रहा है. आज सोना करीब 4 डॉलर महंगा हुआ है. वहीं चांदी की कीमत भी 23.60 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रही है. चांदी की कीमत करीब एक फीसदी ऊप ट्रेड कर रही है.
पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार ने कहा कि चांदी की कीमत और बढ़ोगी. MCX पर चांदी में खरीदारी की सलाह है. इसका भाव 72800 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकता है. इसके लिए 71100 रुपए का स्टॉपलॉस रखें.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
50